Move to Jagran APP

नीलगाय का पीछा करते कॉलोनी में बाघ

वन्यजीव - शोरगुल होने पर सड़क पर करता रहा चहलकदमी राहगीर भागे - दहशत के कारण नगरिया कॉलोनी के लोग पूरी रात जागते रहे

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 05:57 PM (IST)
नीलगाय का पीछा करते कॉलोनी में बाघ
नीलगाय का पीछा करते कॉलोनी में बाघ

संवाद सूत्र, अमरिया (पीलीभीत) : जंगल से निकला बाघ शिकार के लिए नीलगाय को दौड़ाने लगा। दौड़ाते हुए वह नगरिया कॉलोनी में एक घर के पास आ गया। रात में हैंडपंप से पानी लेने से ग्रामीण बिस्तर से उठकर बाहर आया और सामने बाघ देखते ही उसकी चीख निकल गई। इस पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। सबने मिलकर शोर मचाया तो बाघ भिकारीपुर गांव की ओर चला गया। तहसील क्षेत्र में  गांवों आएदिन बाघों की चहलकदमी जारी है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहता है। बाघ अब शिकार की तलाश में आबादी बाहुल्य क्षेत्रों में भी घुसने लगा है। बाघों से सुरक्षा को लेकर  प्रशासन मौन साधे है। कोई सुरक्षा के उपाय न होने से ग्रामीणों में रोष है। सोमवार रात नौ बजे बाघ नीलगाय का शिकार करने के लिए पीछा कर उसे दौड़ाते हुए नगरिया कालोनी गांव तक पहुंच गया। गांव के पास बह रही नदी किनारे प्रफुल्ल सरकार के घर के पास  तक  बाघ  पहुंच  गया। इस मकान की बाउंड्री नहीं है।  ऐसे  में अंधेरे में बाघ खड़ा हो गया।  इसी  दौरान प्रफुल्ल पानी लेने के लिए  हैंडपंप पर गया तो घर के सामने नदी किनारे बाघ खड़ा दिखाई दिया। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए और चीखते चिल्लाते  वह  वापस घर में घुस गया। चीखने की आवाज सुनकर परिवार व ग्रामीण भी दौड़ कर आए।  सभी  ने मिलकर शोर शराबा किया तो बाघ नदी किनारे होता हुआ स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के पास से निकल कर भंगा मोहम्मदगंज की सड़क पर पहुंच गया। रास्ते में जा रहे राहगीर बाघ देखकर वापस भाग खड़े हुए। बाघ के गांव किनारे तक पहुंच जाने से ग्रामीण रात भर दहशत में रहे। ---फोटो-5पीआइएलपी-6

loksabha election banner

बाघ नीलगाय का पीछा करते हुए घर  के  पास पहुंच गया। नल पर पानी लेने के लिए आया तो सामने बाघ खड़ा हुआ  था। दहाड़ने की आवाज सुनकर घबरा गया। मेरी चीख निकल गई। रात भर नींद नहीं आई।

प्रफुल्ल  सरकार

फोटो-5पीआइएलपी-7

बाघ की बहुत दहशत है। बाघ का शोरगुल सुनकर बच्चे घबरा गए। जिसमें एक बच्चे को खौफ से बुखार आ गया है। पति काम करने बाहर गए हैं। अब तो घरों में रहना भी मुश्किल  हो  रहा है।

सुचित्रा बरोई

फोटो-5पीआइएलपी-8

बाघ स्कूल के पास से गुजर गया। जिससे सुबह स्कूल जाने में दहशत  महसूस  हो  रही थी। कहीं बाघ स्कूल में न घुस गया हो। यह सभी बच्चों को चिता थी। रात भर नींद नहीं आई। -प्रिस

फोटो-5पीआइएलपी-9

बाघों से अभी तक सुरक्षा के उपाय प्रशासन ने नहीं किए हैं।  पिछले 15 दिन से बाघ इसी क्षेत्र में घूम रहा है। जिससे खेती कार्य प्रभावित रहे। मुश्किल से धान की कटाई हुई। अब गन्ना काटने का समय आ गया है। बाघ की चहलकदमी से खेतों पर जाना मुश्किल है।

कल्यान राय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.