Move to Jagran APP

फाल्ट से कई घंटे बंद रही सहकारी चीनी मिल

पूरनपुर तकनीकी खराबी के कारण चीनी मिल तीन बार कई घंटे बंद रही। इस बीच किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चीनी मिल यार्ड में किसानों के वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। कड़ी मशक्कत के बाद चीनी मिल सकी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 11:49 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 11:49 PM (IST)
फाल्ट से कई घंटे बंद रही सहकारी चीनी मिल
फाल्ट से कई घंटे बंद रही सहकारी चीनी मिल

पीलीभीत,जेएनएन : पूरनपुर तकनीकी खराबी के कारण चीनी मिल तीन बार कई घंटे बंद रही। इस बीच किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चीनी मिल यार्ड में किसानों के वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। कड़ी मशक्कत के बाद चीनी मिल सकी।

loksabha election banner

सहकारी चीनीमिल में तकनीकी खराबी से बार बार बंद होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक चीनी मिल कई बार फाल्ट की वजह से बंद हो चुकी है। खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसान सर्द भरी रातों में जागने को मजबूर हैं। मंगलवार की रात दस बजे के करीब एक नंबर ब्वायलर ट्यूब फट गया। रिपेयर के एक घंटे बाद चीनी मिल चली। फिर रात में चीनी मिल का पहिया पौन बजे के करीब थम गया। मिल कर्मचारियों ने मरम्मत के बाद चीन मिल फिर चलाई। दो घंटे चलने के बाद मिल को फिर बंद हुई जो साढ़े आठ बजे कड़ी मशक्कत के बाद चलाई जा सकी। रात में दिन बार फाल्ट आने से क्रय केंद्र और चीनी मिल गेट पर आने वाले गन्ना भरे वाहनों की लाइन लगती रही। मिल यार्ड में कई वाहनों की लाइन लग गई जो दोपहर बाद तक नहीं टूट सकी। मिल में फाल्ट की वजह से किसानों को कई कई घंटा का समय वाहन खाली कराने में लग रहा है। किसानों ने उच्चाधिकारियों को मामला संज्ञान में लेकर मिल सुचारू रूप से चलाने की बात कही है। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक असीम मिश्र ने बताया कि ब्वायलर ट्यूब में दिक्कत आने के कारण चीनी मिल बंद रही थी। अब सुचारू रूप से चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.