किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर की मारपीट
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उसे रोककर छेड़छाड़ की। किशोरी ने विरोध किया तो युवक उसके साथ मारपीट करने लगे। बचाने आई उसकी मां से भी युवकों ने मारपीट कर दी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 10:52 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 10:52 PM (IST)
पीलीभीत,जेएनएन : गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उसे रोककर छेड़छाड़ की। किशोरी ने विरोध किया तो युवक उसके साथ मारपीट करने लगे। बचाने आई उसकी मां से भी युवकों ने मारपीट कर दी। तहरीर थाना में दी है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज करके मां-बेटी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें