Move to Jagran APP

हैंडपंप पर बर्तन धो रही महिला के साथ छेड़छाड़

हैंडपंप पर बर्तन धो रही महिला के साथ पड़ोस के ही युवक ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण के घर उसकी पड़ोस के गांव में रहने वाली बहन पांच माह से रह रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 11:22 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 11:22 PM (IST)
हैंडपंप पर बर्तन धो रही महिला के साथ छेड़छाड़
हैंडपंप पर बर्तन धो रही महिला के साथ छेड़छाड़

पीलीभीत,जेएनएन : हैंडपंप पर बर्तन धो रही महिला के साथ पड़ोस के ही युवक ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

loksabha election banner

थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण के घर उसकी पड़ोस के गांव में रहने वाली बहन पांच माह से रह रही है। 27 नवंबर को रात साढ़े नौ बजे के करीब हैंडपंप पर घर से बाहर बर्तन धो रही थी। आरोप है कि पड़ोस का अमित आया और उसने पीछे से पकड़ कर मुंह बंद कर दिया। छेड़छाड़ करते हुए दूर ले जाने लगा। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। हाथ की कलाई मरोड़ दी जिससे चूड़ी टूटने से वह घायल हो गई। शोर-शराबा करने पर अन्य परिवार के लोग आ गए जिस पर आरोपित युवक भाग गया। इंस्पेक्टर सेहरामऊ पुष्कर सिंह गंगवार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

न्यूरिया : युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। तीन साल तक युवती का शोषण करता रहा। इस मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी बलराम राय का युवती के घर आना जाना था। । तीन साल पहले उसने शादी का झांसा देकर संबंध बना लिया। अब वह दूसरी जगह शादी करने की बात कह रहा है। जब उसने शादी के लिए कहा तो जान से मारने की धमकी दी। वकील और इंस्पेक्टर के बीच विवाद निपटा

पीलीभीत : पिछले दिनों बरखेड़ा के थाना प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह और एक वकील के बीच विवाद हो गया था। वकील ने इंस्पेक्टर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसके बाद वकीलों ने जिला मुख्यालय पर हड़ताल की थी। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। जिससे विवाद निपट गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.