Move to Jagran APP

गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, सड़कों पर छाई वीरानी

पीलीभीत : शुक्रवार अब तक के मौसम का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। अधिकतम तापमान में उछाल आ गया। साथ ही न

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 11:30 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 11:30 PM (IST)
गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, सड़कों पर छाई वीरानी
गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, सड़कों पर छाई वीरानी

पीलीभीत : शुक्रवार अब तक के मौसम का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। अधिकतम तापमान में उछाल आ गया। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। तपिश इतनी ज्यादा हो गई कि दोपहर के समय सड़कों पर वीरानी छा गई। घरों के अंदर भी लोगों को गर्मी ने बेचैन रखा। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. शैलेंद्र ¨सह ढाका के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 42.2 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26 से बढ़कर 27 डिग्री हो गया। सुबह से ही तेज गर्मी रही लेकिन दोपहर होते होते तो तपिश के साथ गर्म हवाओं का ऐसा कहर शुरू हुआ कि देखते ही देखते सड़कों पर वीरानी छाने लगी। बाजार में भी रौनक गायब हो गई। हर व्यक्ति गर्मी की चर्चा करते दिखा। सायं को सूर्यदेव अस्त हो गए लेकिन हवा बिल्कुल बंद हो जाने से उमस बढ़ गई। लोगों का कहना है कि इस तपिश भरे मौसम में न दिन को चैन मिल रहा है और न ही रात को सकून।

loksabha election banner

पूरनपुर : गर्मी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लोग घरों से निकलने से कतराने लगे। जरूरतमंद रोजमर्रा के कामकाज करने वाले लोग सड़कों पर गर्मी से बचने को विभिन्न प्रकार की जुगत में लगे हुए हैं। दोपहर में भीड़ वाले इलाकों में भी सन्नाटा नजर आता है। स्टेशन रोड, गांधी मार्केट, पुरानी स्टेट बैंक रोड समेत कई सड़कों पर राहगीरों की आवाजाही कम होती जा रही है। ग्राहकों के दुकानों पर न पहुंचे कारण दुकानदार भी गर्मी चलते अपनी दुकानें बंद करते रहे हैं। हाईवे पर भी दोपहरी में सन्नाटा पसर जाता है। भीषण गर्मी के चलते इलेक्ट्रॉनिक पंखे कूलर की बिक्री में इजाफा हुआ है। उमस भरी गर्मी में पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं। इसके चलते लोगों में बेचैनी बढ़ती जा रही है।

घुंघचाई: शुक्रवार को काफी अधिक गर्मी होने के कारण लोग पेड़ की छाया तलाशते देखे गए। हाईवे पर आवागमन दोपहरी के समय काफी कम रहा। बाइक सवार ढांटा बांधे चल रहे थे। पशु पक्षी गांवों के तालाब सूखे होने के कारण प्यास से व्याकुल दिखे। अभी तक ताल पोखरों को भरने की ओर ध्यान नहीं दिया गया है।

बीसलपुर: सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोग त्राहि त्राहि करने लगे। बिजली गुल हो जाने से गर्मी के कारण लोग हाथों से तैयार किए गए पंखे चलाते हुए देखे गए। गर्मी के कारण दोपहर में बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। गोपी टाकीज मार्ग पर मुहल्लेवासियों ने राहगीरों के लिए मीठा शरबत वितरित किया। ग्रामीण अंचलों में भी लोग पाकड़ की छांव में बैठकर गर्मी से बचने का प्रयास करते देखे गए। बिलसंडा कस्बा में प्रचंड गर्मी का असर पूरे दिन बना रहा। गर्मी के चलते गरीब तबके के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। चिलचिलाती धूप में मजदूरों को कार्य करने में परेशानी हुई। सुबह से शाम तक क्षेत्र में उमस भरी गर्मी का असर बना रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.