Move to Jagran APP

आरसीबी शाफ्ट के टूटने से कई घंटे तक बंद रही चीनी मिल

पूरनपुर सहकारी चीनी मिल में लगातार फाल्ट बढ़ रहे हैं। किसानों की भी समस्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को आरसीबी साफ्ट टूटने के कारण चीनी मिल बंद हो गई। देर रात तक चीनी मिल की मरम्मत होती रही।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 11:23 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 11:23 PM (IST)
आरसीबी शाफ्ट के टूटने से कई घंटे तक बंद रही चीनी मिल
आरसीबी शाफ्ट के टूटने से कई घंटे तक बंद रही चीनी मिल

पीलीभीत,जेएनएन : पूरनपुर सहकारी चीनी मिल में लगातार फाल्ट बढ़ रहे हैं। किसानों की भी समस्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को आरसीबी साफ्ट टूटने के कारण चीनी मिल बंद हो गई। देर रात तक चीनी मिल की मरम्मत होती रही।

loksabha election banner

चीनी मिल का शुभारंभ 16 नवंबर को किया गया था। इसके बाद से ही वह तकनीकी खराबी के कारण दो बार बंद हो चुकी है। इसके चलते किसान बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। बुधवार को तीन बजे के करीब अचानक बैगास को ले जाने वाली आरसीबी की शाफ्ट टूट गई। बैगास पास नहीं हो सकी। मरम्मत के लिए चीनी मिल को बंद करना पड़ा। घंटों मरम्मत के प्रयास किए जाते रहे। तब तक ग्रामीण क्षेत्रों में लगे क्रय केंद्रों और चीनी मिल गेट से जुड़े किसान बड़ी संख्या में अपने ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना भरकर चीनी मिल पहुंच गए। चीनी मिल यार्ड में करीब 300 ट्रालियों की लाइन लग गई। इसके अलावा पूरनपुर खुटार हाईवे पर भी वाहनों की लाइन लगी रही। तकनीकी खराबी के कारण चीनी मिल बंद हो जाने के कारण सुचारू रूप से तौल न हो पाने से किसानों को पूरी रात ठंड में गुजारनी पड़ी। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक असीम मिश्र ने बताया कि आरसीबी शाफ्ट टूट गई थी जिसे दुरुस्त कर पेराई शुरू करा दी गई है।

नई तकनीक की व्यवस्था के चलते अभी तक एसएमएस से पर्ची प्राप्त नहीं हो सकी है। उनके सहित घर में तीन लोग खाताधारक हैं। मैनुअल पर्ची का वितरण किया जाना चाहिए।

अमरजीत सिंह

पर्ची बेहद लेट मिल पाने के कारण गन्ने की तौल कराने से वंचित रह गया। नई पद्धति से जिस दिन तौल थी उसके पांच दिन बाद मोबाइल पर पर्ची प्राप्त हुई।

सर्वजीत सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.