विद्यार्थियों ने गणित और विज्ञान पर बनाए मॉडल
- सनातन धर्म बांकेबिहारी राम इंटर कॉलेज में प्रदर्शनी का आयोजन - अब 28 को बरेली में होगी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता फोटो-18पीआइएलपी-5
जागरण संवाददाता, पीलीभीत : 47वीं जिला स्तरीय जवाहर लाल नेहरू राज्य विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने छह उप विषयों पर आधारित मॉडल तैयार करके उनका प्रदर्शन किया। अलग-अलग मॉडल पर विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। अब मंडल स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन 28 नवंबर से बरेली के गुलाब राय इंटर कॉलेज में होगा।
सोमवार को सनातन धर्म बांकेबिहारी राम इंटर कॉलेज में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी। निर्धारित छह उप विषयों पर आधारित मॉडल बच्चों ने तैयार किए। जूनियर वर्ग विषय सतत कृषि पद्धति के स्थिर मॉडल में आकांक्षा प्रथम, नौना द्वितीय व क्रियाकारी मॉडल में निशा को पहला स्थान मिला जबकि रोशनी दूसरे स्थान पर रहीं। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के स्थिर मॉडल में शिप्रा कोहली पहले स्थान पर रहीं जबकि वंशिका को दूसरा स्थान मिल सका। क्रियाकारी मॉडल में तनिश वाजपेयी प्रथम, सौरभ प्रजापति द्वितीय रहे। संसाधन प्रबंधन के स्थिर मॉडल में मेघना प्रथम, मुस्कान कश्यप द्वितीय तथा क्रियाकारी में मोनू प्रथम, सीमांसी द्वितीय स्थान पर रहीं। औद्योगिक विकास के स्थिर मॉडल में उज्जवल प्रथम व राहुल द्वितीय स्थान पर रहे। क्रियाकारी मॉडल में अनमोल भारती प्रथम, अंकेश द्वितीय रहे। भावी परिवहन व संचार के स्थिर मॉडल में गौरी तोमर प्रथम व इंशा दूसरे स्थान पर रहे। शिक्षक संवर्ग में संतोष कुमार खरे, जितेंद्र सिंह, जीतू सिंह, वीरेश, नूर बी, रितु गंगवार, मनीषा आदि के मॉडल चुने गए। संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक चंद्रपाल गंगवार ने संचालन किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य ओम प्रकाश वर्मा ने की।