बीसलपुर में दिन में जलती रहती है स्ट्रीट लाइटें
बीसलपुर: शहर की स्ट्रीट लाइटें पालिका अधिकारियों के अनदेखी के चलते दिन में भी जलती रहती है। जिससे पा
बीसलपुर: शहर की स्ट्रीट लाइटें पालिका अधिकारियों के अनदेखी के चलते दिन में भी जलती रहती है। जिससे पालिका को हजारों रुपयों का चूना लग रहा है। स्थाई पथ प्रकाश निरीक्षक न होने से पथ प्रकाश व्यवस्था भगवान भरोसे संचालित की जला रही है।
शहर में पिछले कई माह से स्ट्रीट लाइटें दिन में जलती देखी जा सकती हैं। स्थाई पथ प्रकाश निरीक्षक न होने के कारण व्यवस्था की देखरेख सही तरीके से नहीं हो पा रही है। जिन कर्मचारियों को कार्य देखने के लिए लगाया गया है वह मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। अव्यवस्था का आलम यह है कि सूरज कालोनी में पथ प्रकाश व्यवस्था पिछले सात माह से खराब है। शिकायत करने के बाद भी अभी तक उसे ठीक नहीं किया गया। शहर के सभी मुख्य मार्गो व मुहल्लों में बिजली आने पर दिन में लाइटें जलती रहती हैं। सरकार जहां एक ओर बिजली की बचत करने को उपभोक्ताओं को जागरूक कर रही है वहीं पालिका प्रशासन बिजली को व्यर्थ में बरबाद होने से नहीं रोक रहा है। हर माह पालिका प्रशासन को दिन में स्ट्रीट लाइट जलने के कारण हजारों का चूना लग रहा है।