Move to Jagran APP

नेपाल सीमा की कंबोजनगर पुलिस चौकी पर पहुंचे एसपी

नवागत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने रविवार को हजारा थाना और नेपाल बार्डर की कंबोजनगर पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। 49 वीं वाहिनी पीलीभीत की कंबोजनगर में स्थित एसएसबी चौकी भी देखी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 10:02 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 10:02 PM (IST)
नेपाल सीमा की कंबोजनगर पुलिस चौकी पर पहुंचे एसपी
नेपाल सीमा की कंबोजनगर पुलिस चौकी पर पहुंचे एसपी

जेएनएन, पूरनपुर (पीलीभीत): नवागत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने रविवार को हजारा थाना और नेपाल बार्डर की कंबोजनगर पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। 49 वीं वाहिनी पीलीभीत की कंबोजनगर में स्थित एसएसबी चौकी भी देखी। साफ-सफाई के साथ मास्क का प्रयोग करने की पुलिस कर्मियों को सलाह दी। साथ ही गश्त और तेज करने को कहा।

loksabha election banner

नेपाल बार्डर क्षेत्र के थाना हजारा पहुंचकर उन्होंने पुरुष, महिला बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, कार्यालय, हवालात, परिसर का निरीक्षण किया। पूरे स्टाफ की बैठक लेकर जानकारी की। साथ ही लंबित मामलों को निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने की अच्छे से साफ सफाई रखी जाए। आवास, कमरों और कार्यालयों को सैनिटाइज करते रहे। इसके साथ मास्क का उपयोग करें। हजारा थाने का निरीक्षण करने के बाद नेपाल सीमा से सटी कंबोजनगर पुलिस चौकी और 49 वीं वाहिनी एसएसबी चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सीमा पर पूरी तरह से सावधानी बरती जाए। आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखे। अगर कोई समस्या आती है तो तत्काल अवगत कराया जाए, जिससे उसका निस्तारण हो सके। इसके साथ ही सीमा क्षेत्र में गश्त और तेज की जाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर हजारा रामसेवक रघुवंशी आदि मौजूद रहे।

उधर बीसलपुर में पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने शनिवार आधी रात को पहुंचकर पुलिस मुस्तैदी की हकीकत को परखा। उन्होंने पहरा समेत अन्य पुलिस कर्मी भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात पाए। मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, मेस, थाना कार्यालय, शौचालय, स्नानगृह के अतिरिक्त अभिलेखों, प्रपत्रों एवं पीड़ितों द्वारा दिए जाने वाले प्रार्थना पत्रों का भी अवलोकन करते हुए उनके निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से कोतवाली के समस्त अभिलेखों को पूर्ण रखने व वाहन चोरी, दुष्कर्म, लूट, छेड़खानी आदि घटनाओं पर रोकथाम हेतु चलाए जाने वाले रात्रि गश्त, पैदल गश्त, वाहन चेकिग, बैंक ड्यूटी आदि की चेकिंग करने को कहा। इससे पूर्व उन्होंने बरखेड़ा थाने का भी निरीक्षण किया। पीआरवी को भी चेक किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.