Move to Jagran APP

चारों सीटों पर मजबूती से लड़ेंगे : जगदेव

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा को लगता है कि इस बार पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव में कोई चुनौती नहीं है। चारों सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार पूरी मजबूती के साथ लगेंगे और जीतेंगे। पार्टी में किसी तरह की गुटबंदी होने एवं टिकट के लिए दावेदारी से किसी प्रकार की नाराजगी उत्पन्न होने से भी उन्होंने साफ तौर पर इन्कार किया। बोले- सभी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति निष्ठावान हैं। जिसे भी टिकट मिलेगा अन्य आवेदक अपने समर्थकों के साथ उन्हें चुनाव लड़ाएंगे। इस बात को लेकर पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में कोई गलतफहमी नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Aug 2021 11:41 PM (IST)Updated: Tue, 17 Aug 2021 11:41 PM (IST)
चारों सीटों पर मजबूती से लड़ेंगे : जगदेव
चारों सीटों पर मजबूती से लड़ेंगे : जगदेव

पीलीभीत,जेएएन : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा को लगता है कि इस बार पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव में कोई चुनौती नहीं है। चारों सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार पूरी मजबूती के साथ लगेंगे और जीतेंगे। पार्टी में किसी तरह की गुटबंदी होने एवं टिकट के लिए दावेदारी से किसी प्रकार की नाराजगी उत्पन्न होने से भी उन्होंने साफ तौर पर इन्कार किया। बोले- सभी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति निष्ठावान हैं। जिसे भी टिकट मिलेगा, अन्य आवेदक अपने समर्थकों के साथ उन्हें चुनाव लड़ाएंगे। इस बात को लेकर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में कोई गलतफहमी नहीं है। सपा जिलाध्यक्ष ने जागरण को दिए साक्षात्कार में बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। सवाल : वर्ष 2012 में सपा ने तीन सीटें जीती थीं, इस बार क्या संभावनाएं लग रहीं।

loksabha election banner

जवाब : इस बार चारों सीटें सपा को मिलना तय है, क्योंकि जिले की जनता समझ चुकी है कि भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है।

सवाल : किन सीटों पर चुनौती मानते हैं।

जवाब : हमारे लिए इस बार किसी भी सीट पर चुनौती नहीं है। हम पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में जा रहे हैं। वोट बढ़वाने से लेकर भाजपा सरकार की गलत नीतियों से आम लोगों को बताने तक के कार्य में जुटे हैं।

सवाल : चारों सीटों पर पार्टी की स्थिति मजबूत होने का आधार क्या है।

जवाब : भाजपा की सरकार ने कोविड जैसी महामारी से उन्हीं संसाधनों से मुकाबला किया, जो अखिलेश सरकार में उपलब्ध कराए गए। एक भी नया बिजलीघर नहीं बना। सपा शासन में कराए कार्यों को अपना बताकर भाजपा सरकार ने लोगों को गुमराह करने का कार्य किया है। लोग इसे अब समझ चुके हैं, यही हमारी स्थिति की मजबूती का प्रमुख आधार है।

सवाल : एक एक सीट के लिए पार्टी में कई-कई दावेदार हैं। इससे क्या टिकट फाइनल होने के बाद गुटबाजी नहीं बढ़ेगी।

जवाब : बिल्कुल नहीं। जिन्होंने टिकट के लिए आवेदन किए वे सभी पार्टी मुखिया के प्रति समर्पित हैं। ऐसे में जिसे टिकट मिलेगा, उसे सभी दावेदार मिलकर लड़ाएंगे। इसमें किसी तरह की गुटबाजी होने की संभावना बिल्कुल नहीं है। संगठन की गतिविधियां लगातार संचालित हो रही हैं। हमारी चुनाव तैयारी भाजपा के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति में है। भाजपा से आम लोगों की नाराजगी और बढ़ती महंगाई के कारण लोग सपा का समर्थन कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.