Move to Jagran APP

सपा व महान दल ने निकाली जन आक्रोश यात्रा

समाजवादी पार्टी तथा उनके सहयोगी महान दल की जन आक्रोश यात्रा सोमवार को किसान सहकारी चीनी मिल से शुरू हुई। यात्रा के प्रारंभ होने को लेकर रविवार से ही पुलिस व प्रशासन शांति व सुरक्षा की ²ष्टि से पूरी तरह से सजग रहा। जनपद के आला अफसरों ने अधीनस्थों को एक दिन पहले ही दिशा निर्देश के दिए थे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Aug 2021 12:28 AM (IST)Updated: Tue, 17 Aug 2021 12:28 AM (IST)
सपा व महान दल ने निकाली जन आक्रोश यात्रा
सपा व महान दल ने निकाली जन आक्रोश यात्रा

पीलीभीत,जेएएन : समाजवादी पार्टी तथा उनके सहयोगी महान दल की जन आक्रोश यात्रा सोमवार को किसान सहकारी चीनी मिल से शुरू हुई। यात्रा के प्रारंभ होने को लेकर रविवार से ही पुलिस व प्रशासन शांति व सुरक्षा की ²ष्टि से पूरी तरह से सजग रहा। जनपद के आला अफसरों ने अधीनस्थों को एक दिन पहले ही दिशा निर्देश के दिए थे।

loksabha election banner

दोपहर को 12 बजे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान सहकारी चीनी मिल गेट पर पहुंचे। जहां से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने रवाना किया। यात्रा रवाना होते ही प्रशासन द्वारा उनके कार्यकर्ताओं की गाड़ी का काफिला चीनी मिल परिसर में रोक दिया, जिससे आगे चल रहे आक्रोश यात्रा रथ पर सवार राष्ट्रीय अध्यक्ष को सूचना मिलते ही उन्होंने बालाजी ग‌र्ल्स इंटर कालेज के पास सड़क के किनारे धरना शुरू कर दिया। इसके पश्चात जब प्रशासन ने उनके कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को छोड़ दिया और वह काफिले में शामिल हो गई राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रचार वाहन पर सवार होकर पीलीभीत की ओर रवाना हो गए।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने जो कहा है वह नहीं किया। इसको लेकर किसान नाराज हैं। भाजपा के कारनामे को वह जनता के समक्ष खोलने के लिए जन आक्रोश यात्रा करने के लिए निकले हैं। इस सरकार में जनता व किसानों के साथ छलावा किया हैं। यह यात्रा एक सप्ताह तक विभिन्न जिलों में जाकर इनके कारनामों को उजागर करेगी। महान दल के राष्ट्रीय केशव देव मौर्य के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में सपा के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, यूसुफ कादरी, गायत्री गंगवार, मोसिल शेरी, पप्पू शाह, रामप्रताप गंगवार, विक्रम गंगवार, मोहम्मद मियां कार्यकर्ता शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.