छोटे विवादों को आपस में सुलझाएं
पिपरिया संतोष गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित विधिक शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुदेश कुमारी ने ग्राम वासियों को कानून संबंधी जानकारियां दी। उन्होंने छोटे विवादों को आपस में मिल बैठकर सुलझाने की सलाह दी। तहसीलदार ने राजस्व विभाग से संबंधित जानकारी लोगों को दी।
संवाद सहयोगी, कलीनगर (पीलीभीत) : पिपरिया संतोष गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित विधिक शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुदेश कुमारी ने ग्राम वासियों को कानून संबंधी जानकारियां दी। उन्होंने छोटे विवादों को आपस में मिल बैठकर सुलझाने की सलाह दी। तहसीलदार ने राजस्व विभाग से संबंधित जानकारी लोगों को दी।
कलीनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया संतोष गांव में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुदेश कुमारी ने लोगों से कहा कि छोटे विवादों को आपस में मिल जुल कर सुलझा लेना चाहिए। उन्होंने विभिन्न कानूनों की विस्तार से ग्राम वासियों को जानकारी दी। शिविर में कलीनगर तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य द्वारा किसानों को दुर्घटना बीमा तथा अन्य कई जरूरी योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्ण दी गई। कानूनगो योगेश सक्सेना, लेखपाल सुखलाल भास्कर, प्रधान के पति राम कुमार राठौर, प्रधानाध्यापिका नीलम मैथिल, पूर्व प्रधान रामचंद्र राठौर व भाकियू नेता दन्नू लाल मौजूद थे।