Move to Jagran APP

साहब मकान पुश्तैनी है, बुलडोजर मत चलाइए

साहब मकान पुश्तैनी है इस पर बुलडोजर मत चलाइए

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 11:12 PM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 11:12 PM (IST)
साहब मकान पुश्तैनी है, बुलडोजर मत चलाइए
साहब मकान पुश्तैनी है, बुलडोजर मत चलाइए

साहब मकान पुश्तैनी है, बुलडोजर मत चलाइए

loksabha election banner

पीलीभीत,जेएनएन : जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव दलेलगंज निवासी सलीम के खिलाफ गोतस्करी के कई मामले दर्ज हैं, जिसके तहत गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया। पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया। इसकी भनक लगते ही सलीम परिवार के संग बुधवार को जिलाधिकारी से गुहार लगाने पहुंचा। कहने लगा कि साहब मेरा मकान पुश्तैनी है इस पर बुलडोजर मत चलाइए। गोतस्कर ने डीएम को बताया कि पहली बार योगी सरकार बनते ही उसने गो तस्करी का धंधा बंद कर दिया था। उसके बाद से वह गाड़ी चला रहा है। स्वयं सहायता समूह से कर्ज लेकर उसने पुश्तैनी मकान में मरम्मत कराई है। उसमें उसने कुछ नया निर्माण काम कराया है। कर्ज अभी तक अदा भी नहीं कर पाया है। चार मुकदमे दर्ज : गोतस्कर ने बताया कि उस पर चार मुकदमे दर्ज हैं। पांच साल से गोतस्करी बंद कर दी है उसके बाद भी पुलिस दूसरे तस्करों के साथ मिल कर उस पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है। उसने बताया कि वह उत्तराखंड में काम करने चला गया था। प्रशासन ने मकान कुर्क कर लिया : जहानाबाद के गोतस्कर सलीम का मकान पुलिस ने बुधवार को कुर्क कर लिया। एसडीएम अमरिया आशुतोष गुप्ता, सीओ सदर लल्लन सिंह और इंस्पेक्टर प्रभाष चंद्र ने उसके मकान को सील लगा कर कुर्क करने की कार्रवाई पूरी की। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि सलीम के मकान की लागत 10 लाख 86 हजार आंकी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.