Move to Jagran APP

सिख फार्मर को घर में बंधक बनाकर पीटा

खेत पर कृषि कार्य कर रहे फार्मर को गांव के ही दो लोगों ने हजारा क्षेत्र से तीन शातिरों को बुलाकर हमला कर दिया। असलहों के बल पर उसे घर में ले गए। रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई लगाई जिससे वह घायल हो गया। शोर शराबा करने पर गांव के लोगों ने घेर लिया। इसपर आरोपित असलहा लहराते हुए भाग निकले।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 11:26 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 11:26 PM (IST)
सिख फार्मर को घर में बंधक बनाकर पीटा
सिख फार्मर को घर में बंधक बनाकर पीटा

जेएनएन, पूरनपुर (पीलीभीत) : खेत पर कृषि कार्य कर रहे फार्मर को गांव के ही दो लोगों ने हजारा क्षेत्र से तीन शातिरों को बुलाकर हमला कर दिया। असलहों के बल पर उसे घर में ले गए। रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई लगाई, जिससे वह घायल हो गया। शोर शराबा करने पर गांव के लोगों ने घेर लिया। इसपर आरोपित असलहा लहराते हुए भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितों को दबोच लिया। आरोपितों पास से दो असलहा बरामद करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।

loksabha election banner

कोतवाली क्षेत्र के गांव खांडेपुर निवासी हरदीप सिंह सोमवार को ढाई बजे खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। अचानक गांव के केसर सिंह, सतनाम सिंह और परगट सिंह हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिद्धनगर निवासी बिल्लू, भजन सिंह निवासी कंबोजनगर व दो अन्य साथियों के साथ अवैध असलहा लेकर खेत पर पहुंच गए। हरदीप को जान से मारने की नियत से बलपूर्वक उठाकर केसर सिंह के घर ले गए। वहां रस्सी से बंधक बनाकर लाठियों से बेरहमी से पीटा। वह बुरी तरह से घायल हो गया। आरोप है कि उन लोगों का इरादा जान से मारने का था। गांव के लोग जानकारी होने पर बड़ी संख्या में पहुंच गए। उन्होंने हरदीप को बंधन मुक्त कराया। आरोपित हवा में असलहा लहराते हुए और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। फार्मर ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने पांच को नामजद करते हुए दो अन्य पर मुकदमा दर्ज किया। दारोगा संजीव कुमार ने बताया कि जो दो व्यक्ति अज्ञात में नामजद किए गए थे उनकी शिनाख्त कर दबोच लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुनील कम्बोज निवासी बमनपुर भगीरथ, दूसरे ने अपना नाम चमकौर सिंह निवासी बैल्हा बताया। इन दोनों के पास से एक देशी बंदूक और तमंचा बरामद किया गया है। इसके साथ ही प्रगट सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली एसके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद बरामदगी के आधार पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.