Move to Jagran APP

12 घंटे नोकेन में बंद रही सहकारी चीनी मिल

गन्ने के अभाव में सहकारी चीनी मिल 12 घंटे तक बंद रही। शाम के समय गन्ना आपूर्ति होने के बाद चीनी मिल का पहिया घूम सका। क्रय केंद्रों पर कीचड़ हो जाने और खेतों में पानी होने से गन्ने की आपूर्ति से मिल बंद होने की बात कही जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 10:50 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 10:50 PM (IST)
12 घंटे नोकेन में बंद रही सहकारी चीनी मिल
12 घंटे नोकेन में बंद रही सहकारी चीनी मिल

संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत) : गन्ने के अभाव में सहकारी चीनी मिल 12 घंटे तक बंद रही। शाम के समय गन्ना आपूर्ति होने के बाद चीनी मिल का पहिया घूम सका। क्रय केंद्रों पर कीचड़ हो जाने और खेतों में पानी होने से गन्ने की आपूर्ति से मिल बंद होने की बात कही जा रही है।

loksabha election banner

क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बरसात के बाद गन्ना क्रय केंद्रों पर वाहन निकलने से कीचड़ के साथ जलभराव हो गया है। इससे क्रय केंद्रों पर गन्ना नाममात्र का पहुंच रहा है। खेतों में पानी भर जाने से गन्ने की छिलाई भी प्रभावित हो गई है। जिन खेतों में गन्ना छिला हुआ लगा है, वहां जमीन में नमी होने के कारण उठान नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर चीनी मिल को भी गन्ना आपूर्ति नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार तड़के चार बजे के करीब चीनी मिल गन्ने के अभाव में बंद हो गई, जो दोपहर तक नहीं चल सकी। शाम को चार बजे के करीब गन्ने की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में होने के बाद चीनी मिल का पहिया घूम सका। क्रय केंद्रों पर कीचड़ और गन्ने के खेत में पानी भरने से मिल को गन्ना सप्लाई नहीं हो पाई। साढ़े चार बजे पर्याप्त गन्ना होने पर चीनी मिल शुरू हो गई है।

-वीपी पांडेय,प्रधान प्रबंधक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.