Move to Jagran APP

कुसुमलता ने अयोध्या में की थी कारसेवा

सौगंध राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे यह नारा न सिर्फ नगर के कारसेवकों ने लगाया था। तब वर्ष 1990 में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष कुसुमलता ने आंदोलन की अगुवाई की थी। प्रभातफेरी निकालकर अयोध्या के लिए कूच किया था। वहां जाकर कारसेवा भी की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 11:01 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 11:01 PM (IST)
कुसुमलता ने अयोध्या में की थी कारसेवा
कुसुमलता ने अयोध्या में की थी कारसेवा

पीलीभीत,जेएनएन: सौगंध राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे यह नारा न सिर्फ नगर के कारसेवकों ने लगाया था। तब वर्ष 1990 में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष कुसुमलता ने आंदोलन की अगुवाई की थी। प्रभातफेरी निकालकर अयोध्या के लिए कूच किया था। वहां जाकर कारसेवा भी की। पुलिस ने उन्हें तथा उनके पति व पुत्र समेत एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

loksabha election banner

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक नगर के मुहल्ला हबीबुल्लाह खां जुनूनी निवासी कपड़ा व्यापारी ब्रह्म औतार अग्रवाल का परिवार शुरू से ही राममंदिर आंदोलन में शामिल रहा। अयोध्या की पवित्र भूमि पर प्रस्तावित भगवान राम का मंदिर बनाए जाने के लिए वर्ष 1990 में जब आंदोलन शुरू हुआ था। उस समय इनके परिवार ने अपनी आंदोलन भूमिका निभाई थी। कुसुमलता बताती हैं कि उन दिनों वह भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष थीं। उन्होंने संगठन की महिलाओं को एकत्र कर प्रभातफेरी निकालने का क्रम शुरू कर दिया था। इससे लोगों में राम मंदिर के प्रति जागरूकता बढ़ रही थी। थी। वह परिवार समेत अयोध्या में कारसेवा करने पहुंचीं। बाद में वहां। पुलिस ने उन्हें, उनके पति व पुत्र दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया था। उनके साथ मीरा सक्सेना, ज्योति सक्सेना को भी गिरफ्तार गया। वह बताती हैं कि अयोध्या में साध्वी ऋतंभरा के आश्रम में ठहरी थीं।

अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है, इससे तमाम कारसेवकों में खुशी का माहौल है। सभी का सपना पूरा होने जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.