374.96 लाख से बनेंगी सात सड़कें
शहर विधायक संजय सिंह गंगवार की पैरवी पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सात सड़कों के निर्माण की मंजूरी दे दी है। इन सड़कों के निर्माण पर 374.96 रुपये व्यय किए जाएंगे।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत : शहर विधायक संजय सिंह गंगवार की पैरवी पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सात सड़कों के निर्माण की मंजूरी दे दी है। इन सड़कों के निर्माण पर 374.96 रुपये व्यय किए जाएंगे। इन सड़कों का निर्माण हो जाने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा हासिल हो सकेगी।
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता की ओर से जारी पत्र के अनुसार दियूनीडाम से भूड़ा कैमोर होते हुए उड़रा तक 12 किमी मार्ग का पक्का निर्माण कराया जाएगा। आलमडांडी से टांदडांडी तक तीन किमी, अमरिया-सितारगंज हाईवे से गांव बगनेरा से चार किमी तक, बरेली हाईवे से हरचुइया होते हुए सैंजना तक तीन किमी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा दीनारपुर से करघैना पुल तक व सुंदरपुर से मीरपुर तक मार्ग का नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। इस तरह कुल सात मार्गो के निर्माण पर 374.96 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके लिए अगले महीने टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाने की संभावना है। शहर विधायक का कहना है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने इस मार्गों की बदहाली के बारे में उनसे शिकायत करके कार्रवाई की मांग की थी। जिसे लेकर वह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले। उप मुख्यमंत्री ने इन मार्गों के निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है।