चित्रांश महासभा के संजय अध्यक्ष, अमित महामंत्री
अखिल भारतीय असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अमित कुमार को
चित्रांश महासभा के संजय अध्यक्ष, अमित महामंत्री
जागरण संवाददाता, पीलीभीत: अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की जनपद कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में संजय सक्सेना को अध्यक्ष और उपाधि महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अमित कुमार को निर्विरोध महामंत्री मनोनीत किया गया। डा. भरत कंचन को सह महामंत्री, विपिन सक्सेना को कोषाध्यक्ष, आनंद सहाय एवं डा. संजीव जौहरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, साकेत सक्सेना को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य पदों पर दायित्वों का आवंटन किया गया। वरिष्ठ जन विनय कुमार सक्सेना एडवोकेट, करुणा शंकर सक्सेना व एनएम सक्सेना को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर अन्य प्रकोष्ठों के अध्यक्ष पदों के लिए भी निर्विरोध निर्वाचन किया गया जिनमें महिला प्रकोष्ठ के लिए कंचन सक्सेना, विधि प्रकोष्ठ के लिए एडवोकेट अमित जौहरी, व्यापार प्रकोष्ठ के लिए मोहित सक्सेना, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के लिए शिक्षक दीपक सक्सेना, युवा प्रकोष्ठ के लिए विश्वास प्रकाश को मनोनीत किया गया। सभी अध्यक्ष अपनी अपनी कार्यकारिणी का गठन 31 मई तक करेंगे। बैठक में प्रवेश खरे, निवर्तमान अध्यक्ष रामजी नाथ, सौरभ सक्सेना, मुकेश सक्सेना, नितिन सक्सेना, डा. संजीव जौहरी, विपिन सक्सेना, मुकेश सिन्हा, अखिलेश सक्सेना, सचिन सक्सेना, विनोद सक्सेना, राम किशोर सक्सेना, ईशान सक्सेना, अरविंद सक्सेना, अनिल सक्सेना, राहुल सक्सेना, मनोज वर्मा, आशीष सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।