Move to Jagran APP

सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब होने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। धरने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 11:07 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:08 AM (IST)
सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब होने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। धरने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई।

loksabha election banner

शनिवार को पार्टी जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद व पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा भी धरने में शामिल हुए। सपाइयों ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इसी बीच अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) देवेंद्र प्रताप मिश्र धरना स्थल पर पहुंचे। कहा कि दुष्कर्म और हत्या के मामलों में पीड़ित परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए। साथ ही भाजपा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। धरना देने वालों में अमित पाठक, अयूब खां, प्रभुदयाल पासवान, अरुण वर्मा, राजकुमार भोजवाल, प्रदीप सोनकर, शराफत यार खां, विवेक यादव, सुरेश कश्यप, चंचल लोधी, डिपल गौड़, अनीता, पद्मा, उर्वशी, प्रशांत, प्रेम नारायण वर्मा, रवि रस्तोगी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.