सपाइयों ने नेहरू उद्यान में दिया धरना
प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए कानपुर में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जेएनएन, पीलीभीत : प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए कानपुर में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शनिवार को पूर्वाह्न पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता टनकपुर हाईवे स्थित नेहरू ऊर्जा उद्यान में एकत्र हुए और दोपहर तक धरना दिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सदर के एसडीएम (न्यायिक) राम स्वरूप को सौंपा गया। धरना देने वालों में असलम जावेद अंसारी, डॉ. राममूर्ति गंगवार, अमित पाठक , अनिल कश्यप, सतनाम सिंह, विशाल वाल्मीकि, प्रशांत रवि, हरनाम सिंह यादव, सुरेश कश्यप, सईद अहमद, पलविदर सिंह, गयासुद्दीन, देवनंदन प्रजापति, बदरुल हसन, काशीराम सरोज, चरन सिंह यादव समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
पूरनपुर : कानपुर में हिस्ट्रीशीटर द्वारा दस पुलिस कर्मियों की जान लेने और प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के विरोध में सपा छात्र सभा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष नोमान अली वारसी के नेतृत्व में छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मंयक सक्सेना, नदीम खान, फईम खान, मोहम्मद सरताज कार्यकर्ता मौजूद रहे।