कुर्रैया व जोगराजपुर से रोडवेज बस सेवा शुरू
मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद से कुर्रैया व सेहरामऊ उत्तरी के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था,लेकिन रोडवेज बस सेवा से लाभ मिलेगा।
पूरनपुर (पीलीभीत) : मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद से कुर्रैया व सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के लोगों के सामने यातायात की बड़ी समस्या खड़ी हो गई थी। तहसील व जिला मुख्यालय के पहुंचने के लिए लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निमग की ओर से कुरैया व जोगराजपुर से दो बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
ब्राडगेज का काम शुरू होने से महीनों पहले मीटरगेज ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। 94 गांवों के लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई। गंतव्य तक आने जाने के लिए वह पूरी तरह डग्गामार वाहनों पर निर्भर होकर रह गए। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के आदेश पर दो महीने पहले एआरटीओ अमिताभ राय व एआरएम राजेश कुमार ने बसों के संचालन के लिए मार्गों का भ्रमण किया था। सोमवार से सुबह साढ़े सात बजे कुर्रैया व जोगराजपुर से दो बसें चलेंगी। कुर्रैया में पेट्रोल पंप और जोगराजपुर में स्टेशन के पीछे से बस मिलेगी। दोनों बसें पूरनपुर, पीलीभीत से होते हुए दोपहर में बरेली पहुंचेगी। पौन घंटे के अंतराल के बाद दोनों वापस यथास्थान पर जाकर यात्रियों को छोड़ेंगी। प्रधानसंघ जिलाध्यक्ष राजू दीक्षित, अंशुमान, रिजवान सिद्दीकी, विमलकांत शुक्ल ने खुशी जताई है।