देश के उत्थान के लिए करें काम
घुंघचाई (पीलीभीत) : गुरु अर्जुनदेव के शहीदी दिवस को लेकर गुरुमत समागम में पहुंचे प्रमुख संतों ने सं
घुंघचाई (पीलीभीत) : गुरु अर्जुनदेव के शहीदी दिवस को लेकर गुरुमत समागम में पहुंचे प्रमुख संतों ने संगत को निहाल करते हुए गुरु की महिमा का बखान किया। संतों की ओर से समाज के उत्थान की चर्चाएं की गईं और बुद्धिनाशक नशा से दूर रहने के लिए संदेश मौजूद संगत को दिया गया। पंजाब से पहुंचे संतों का कई जगह पर स्वागत किया गया। संगत ने पहुंच कर समागम में भाग लिया।
क्षेत्र के प्रमुख गुरुद्वारा शहबाजपुर में हर वर्ष की तरह इस बार भी गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व पर गुरुमत समागम का भव्य आयोजन गुरुवार से शुरू हुआ। दूर दराज के प्रमुख संतों ने पहुंचकर भागीदारी की। बाबा प्रीतम ¨सह ने कहा कि समाज के द्वारा हमेशा ही अच्छे काम किए गए हैं। शिरोमिणी गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अमृतसर के प्रधान भाई गो¨वद ¨सह ने कहा कि हम लोगों को अपने पूर्वजों का अनुसरण करते हुए समाज हित के साथ समय समय पर देश के उत्थान के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान उन्होंने गुरु के द्वारा शहादत के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा इन्द्रजीत कौर खालसा, बाबा बंता ¨सह व हरचरण ¨सह ने भी संगत को प्रवचन देकर निहाल किया। इस दौरान पंजाब से पहुंचे शिरोमणी कमेटी के प्रधान गो¨वद ¨सह के अलावा संत बाबा अजायब ¨सह दमदमा टकसाल के धर्म प्रचारक के प्रधान भी समागम में पहुंचे। कई जगह पर सिख समाज के लोगों के अलावा अन्य लोगों ने भी स्वागत किया। कविशरी जत्थों द्वारा संगीतमय गुरु की महिमा के बखान पर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान गर्मी से राहत के लिए शीतल शर्बत का प्याउ लगाया गया और अटूट लंगर लोगों ने छका। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी गुरुतेग ¨सह व गुरुद्वारा कमेटी की ओर से समागम में पहुंचे संतों को सरोपा भेंट किया गया। पूरनपुर एवं उदयकरनपुर में पंजाब से आए संतों का स्वागत भी किया गया।