झमाझम बारिश ने दी तपिश से राहत
पीलीभीत : कई दिनों की तपिश के बाद मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। देखते ही देखते आसमान पर बादल उमड़ आए औ
पीलीभीत : कई दिनों की तपिश के बाद मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। देखते ही देखते आसमान पर बादल उमड़ आए और फिर हवा के साथ झमाझम बारिश होने लगी। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली लेकिन शहर में सड़कों पर जलभराव हो जाने से राहगीरों को दिक्कतें हुईं। हालांकि इस बारिश को पशुओं के लिए हरा चारा,मुख्य धान की फसल के लिए तैयार हो रही बेड़ के साथ ही सब्जियों की फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।बुधवार को सुबह आसमान एकदम साफ रहा। सुबह से ही धूप में काफी तेजी होने के कारण तपिश बढ़ रही थी लेकिन पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक आसमान में बादल उमड़ आए और हवा के साथ तेज बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई और उसके बाद मद्धिम पड़ गई। इससे लोगों को तपिश से राहत मिली लेकिन सड़कों पर जलभराव होने से दिक्कतें भी रहीं। दोपहर तक बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। अपराह्न तीन बजे बादल छंट गए और धूप खिल उठी। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र क वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. शैलेंद्र ¨सह ढाका के अनुसार ये प्री मानसून बारिश है। गुरुवार को भी बारिश होने की संभावना है। तराई क्षेत्र में 20 जून के बाद मानसून सक्रिय हो जाएगा।
पूरनपुर : बुधवार को पूरनपुर में आंधी के साथ बरसात भी हुई। इससे साठा धान, गन्ना, सब्जी, चारा व मुख्य धान की पौध की ¨सचाई हो जाने से फसलों को लाभ मिला है। कुछ साठा धान पककर तैयार हो रहा है उसमें नुकसान होने की संभावना भी बनी हुई है। उधर गर्मी से परेशान लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली परन्तु
दोपहर बाद फिर से धूप खिलने से गर्मी का प्रकोप और अधिक बढ़ गया। कई जगह नालियों से निकला कीचड़ सड़क पर डालने से बरसात में यह सड़कों पर आ गया, इससे गंदगी का आलम रहा।
कलीनगर : कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार दोपहर तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी से काफी राहत मिली। लोगों ने बताया कि बरसात हल्की हुई परन्तु इससे साठा धान व गन्ने के साथ सब्जी की फसलों को लाभ मिलेगा।
बीसलपुर : सुबह से ही आसमान में बादल छाने शुरू हो गए। लगभग 11 बजे बारिश होनी शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक बारिश हुई। बारिश होने के बाद आसमान में बादल छाए रहे। जिससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने राहत महसूस की। वहीं ग्रामीण अंचलों में बारिश से किसान खुश दिखे। हालांकि शहर में कई मार्गों पर जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
मझोला : कस्बा व आसपास के क्षेत्रों में सुबह हुई बरसात से मौसम में तापमान में गिरावट आई,वहीं क्षेत्र में किसानों के लिए बारिश ने काफी राहत का काम किया बरसात होने से किसानों को खास तौर पर गन्ने की गुड़ाई निराई के लिए काम चल रहा था। वही इस बारिश ने किसानों के लिए बारिश वरदान साबित हुई और वहीं धान की रोपाई का भी काम शुरु होने वाला है। खेत तैयार पड़े हुए हैं बारिश होने से खेतों को पूर्णता तैयार कर लिया गया है। आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से किसान धान की रोपाई शुरू कर सकेंगे।