Move to Jagran APP

समस्याएं नेहरू परिवार की है देन : साध्वी प्राची

हंदूवादी फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने कहा कि आतंकवाद नक्सलवाद समेत देश की जो भी समस्याएं हैं वह नेहरू परिवार की देन हैं। 70 साल तक कांग्रेस ने ही देश में शासन चलाया है उसी वजह से समस्याएं पैदा हुई हैं। सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 11:02 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:11 AM (IST)
समस्याएं नेहरू परिवार की है देन : साध्वी प्राची
समस्याएं नेहरू परिवार की है देन : साध्वी प्राची

संस, बीसलपुर (पीलीभीत): हिंदूवादी फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद समेत देश की जो भी समस्याएं हैं वह नेहरू परिवार की देन हैं। 70 साल तक कांग्रेस ने ही देश में शासन चलाया है, उसी वजह से समस्याएं पैदा हुई हैं। सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए।

loksabha election banner

साध्वी प्राची शुक्रवार देर शाम भाजपा नेता डॉ. रत्नेश गंगवार के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, लाल बहादुर शास्त्री, संजय गांधी, सुभाष चंद्र बोस की मौत में भी नेहरू खानदान का ही हाथ है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि वहां पहले से ही रामलला विराजमान हैं। मंदिर को भव्यता का रूप देने का कार्य किया जाना है जो शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र ही देश में जनसंख्या कानून लाने वाली है। पीओके के मसले पर भी शीघ्र ही प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। नागरिकता संशोधन बिल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र हित में उठाया गया कदम है। इससे किसी को क्षति नहीं होगी। राष्ट्रद्रोहियों को देश से निकल जाना चाहिए। सरकार को अपना पंजीकरण रजिस्टर बनवाना चाहिए, इससे देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होगी। सरकार जल्दी ही देश की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर और प्रभावी कदम उठाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.