पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद कर्मियों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए गए। कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मियों याद किया गया।
पीलीभीत,जेएनएन : पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद कर्मियों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए गए। कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मियों याद किया गया।
बुधवार को सुबह पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मृति स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी जय प्रकाश ने शहीदों को सलामी दी। साथ ही स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने कर्तव्य का पालन करने के दौरान प्राणों की आहुति दे दी। आज का दिन उनकी सेवाओं को स्मरण करने का है। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम, प्रतिसार निरीक्षक निरोत्तम सिंह समेत अन्य तमाम पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।