पुलिस का छापा, चार गोतस्कर गिरफ्तार
- जंगल से गोवंशीय पशुओं का वध कर मकान में कर रहे थे मांस बिक्री - गोमांस के साथ हत्या में प्रयोग किए जाने उपकरण बरामद 4 फोटो पीआइएलपी 16
संवाद सूत्र अमरिया (पीलीभीत) : मकान में गोमांस की बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा। चार गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया,जबकि तीन तस्कर मौके से फरार हो गए। मकान के भीतर से पुलिस ने गोमांस के साथ पशुओं के वध में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने गोतस्करों से पूछताछ करने के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया है।
बुधवार को थाना पुलिस को दोपहर में सूचना मिली कि क्षेत्र के धुंधरी गांव में आदिल के मकान में गोमांस की बिक्री की जा रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर पुलिस ने मकान में छापा मारा। पुलिस को देखकर गो तस्करों ने भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने चार गो तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन अन्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। मकान से पुलिस ने तीस किलो गोमांस के साथ दो छुरी, एक कुल्हाड़ी, तराजू के साथ अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपित इसी थाना क्षेत्र के धुंधरी गांव निवासी आदिल पुत्र अनवर, रियाज पुत्र कल्लू, अजीम पुत्र कल्लू और सगीर अहमद पुत्र शफीक अहमद बताया। आरोपितों ने बताया कि वह नहर पुल के पास से बेसहारा घूम रहे गोवंशीय पशुओं का वध करने के बाद मांस की बिक्री कर रहे थे। मौके से भागे गो तस्करों का नाम बब्बू पुत्र अब्दुल मजीद, इकरार पुत्र मोहम्मद नबी और अबरार पुत्र अनवार बताया। पकड़े गए आरोपित पहले भी गोवध में जेल जा चुके है। एसओ पुष्कर सिंह ने बताया कि गो तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। इंसेट
इन गांव में होती रही हैं गोवध की घटनाएं
सरैनी तुरकुनिया, धंधुरी, उदयपुर, बांसखेड़ा, मुगलिया गौसू में गोकशी बड़े पैमाने पर हो रही है। जिसको लेकर पुलिस की ओर कार्रवाई तो की जाती है। पूर्णतया अंकुश नहीं लग पा रहा है। जेल से निकालने के बाद गो तस्कर गोवध की घटनाओं को अंजाम देने शुरू कर देते है।