युवती से दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इसके अलावा किशोरी को अगवा करने का एक अन्य आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
पीलीभीत,जेएनएन : युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, इसके अलावा किशोरी को अगवा करने का एक अन्य आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
नगर के एक मुहल्ले में रहने वाली युवती का फोटो गणेशगंज पूर्वी निवासी दूसरे सम्प्रदाय के युवक ने मोबाइल से खींच लिया था। कंप्यूटर का सहारा युवक ने अपने साथ उस फोटो को अश्लील फोटो में तब्दील कर दिया। युवती को फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर जबरदस्ती दुष्कर्म करने लगा था। शिकायत पर युवक और उसके भाई ने युवती को फोन जान से मार देने की धमकी दी थी। 21 दिसंबर को घर में अकेला पाकर युवक ने तमंचे से धमकाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर पिटाई लगाई थी। पुलिस ने आरोपित शानू, मुबारिक, आरिफ और सानू के भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। मुख्य आरोपित शानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को दो दिसंबर को युवक साथ लेकर चला गया था। पुलिस ने आरोपित सुनील के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद बरामदगी के प्रयास किए। किशोरी को चार दिसंबर को बरामद कर लिया गया। दारोगा रामकुमार ने बताया कि आरोपित सुनील को दबिश के दौरान गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। किशोरी को उसके स्वजनों के सुपुर्द किया गया है।
दूसरी महिलाओं के चक्कर में पत्नी को घर से निकाला
पूरनपुर : पति ने अन्य महिलाओं के चक्कर में पत्नी को बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। महिला गाजियाबाद में काम कर जीवन यापन कर रही है। जिलाधिकारी के आदेश पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव निवासी महिला की शादी किशनपुर कलां निवासी व्यक्ति के साथ कुछ साल पहले हुई थी। महिला ने बताया उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति शराब पीने का आदी है। गलत औरतों की संगत में पड़कर उसके साथ आए दिन मारपीट करता रहता है। कुछ माह पहले पति ने मारपीट कर बच्चों समेत उसे घर से निकाल दिया। लोक लाज के कारण गाजियाबाद में बच्चों को साथ ले जाकर काम करने लगी। 27 नवंबर को जब वह घर लौटी तो इसकी जानकारी पति को हुई तो सिमरिया गांव निवासी दंगे और मुन्ना को बुला लिया और उसे पीटकर घर से भगा दिया। सूचना स्थानीय पुलिस के अलावा कोतवाली पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई। न्याय न मिलने पर उसने जिलाधिकारी से गुहार लगाई तब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।