पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिला किसानों को बांटे बीज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन शहर समेत पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार ने संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया।
जासं, पीलीभीत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन शहर समेत पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार ने संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत ने राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में पोषण के लिए महिला किसानों को सब्जियों एवं फलों के बीज वितरित किए। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेश गंगवार, मुकेश गुप्ता, तुलाराम लोधी, स्वतंत्र देवल, रेखा सिंह परिहार, गोकुल मौर्य, दिनेश पटेल, लेखराज भारती समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
बीसलपुर : क्षेत्र प्रमुख तारावती गंगवार के कैंप कार्यालय पर भाजपा नेता डॉ. रत्नेश गंगवार की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुमारी, डॉ. तौले राम गंगवार, डा राजेश गंगवार, आलोक शुक्ल, कालीचरन गंगवार कार्यकर्ता मौजूद रहे। योगी युवा वाहिनी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व आकाश में गुब्बारे छोड़कर प्रधानमंत्री जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह, सुरेश चंद,मूलचंद,तहसील अध्यक्ष अर्पित गुप्ता,सुमित यादव व ऋषभ पांडे कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा के मुहल्ला दुबे स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया।
पूरनपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विधायक बाबूराम पासवान ने शिविर कार्यालय पर आयोजन किया। भाजपा नेता अखिलेंद्र मिश्र ने भी प्रधानमंत्री का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया।