संगठित होकर लड़ें पंचायत चुनाव
भाजपा के प्रदेश महामंत्रीविधान परिषद के सदस्य एवं ब्रज क्षेत्र के प्रभारी अश्वनी त्यागी कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठित होकर ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें और सफलता प्राप्त करें।
पीलीभीत,जेएनएन : भाजपा के प्रदेश महामंत्री,विधान परिषद के सदस्य एवं ब्रज क्षेत्र के प्रभारी अश्वनी त्यागी कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठित होकर ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें और सफलता प्राप्त करें।
अमरिया व ललौरीखेड़ा में हुईं मंडल स्तरीय बैठकों में प्रदेश महामंत्री ने संगठन को मजबूत करने और पंचायत चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से दिए जा रहे निर्देशों का पालन करने के लिए क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए संकल्प दिलाया। क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र अनावां ने अपने-अपने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए सभी पदाधिकारियों को इस ओर बल देने के लिए कहा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनियुक्त जिला प्रभारी पूरन लाल लोधी ने कहा कि प्रधान,जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य भारतीय जनता पार्टी के बने, ऐसी रणनीति तैयार करें। संचालन जिला महामंत्री दिनेश पटेल एवं अमरिया मंडल अध्यक्ष मान सिंह राठौर ने किया।
बैठक में जिला पंचायत चुनाव के प्रभारी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरद्वारी लाल गंगवार, जिला महामंत्री लेखराज भारती, गुरुभाग सिंह, अमित अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, रजनीश पांडे, जिला उपाध्यक्ष दीपशिखा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, तुलाराम लोधी, कमलेश गंगवार, जिला मंत्री संजीव मोहन अग्रवाल, मन्नू कश्यप, मंगली प्रसाद वर्मा, आयुष मिश्र, अनुराग अग्निहोत्री जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी भोजवाल, सह मीडिया प्रभारी स्वतंत्र देवल, विपिन मिश्रा, अरुण बाजपेई, अमरिया ब्लाक प्रमुख श्याम सिंह, संजय गुप्ता, सुमित गंगवार, अजय शर्मा उपस्थित रहे।
उधर दूसरी ओर ललौरीखेड़ा मंडल के एक बरात घर में बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष राजबहादुर ने संचालन किया। ललौरीखेड़ा ब्लाक प्रमुख प्रवीण गंगवार,दीपक अग्रवाल कार्यकर्ता मौजूद थे।