Move to Jagran APP

मंडी में धान लेकर पड़े किसान, सर्द रात में ठिठुर रहे

अधिकारियों के लगातार निरीक्षण करने और सख्ती दिखाने के बावजूद भी धान खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। मंडी में पिछले कई कई दिनों से किसान धान की ढेर लगातार तौल का इंतजार कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 11:43 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 11:43 PM (IST)
मंडी में धान लेकर पड़े किसान, सर्द रात में ठिठुर रहे
मंडी में धान लेकर पड़े किसान, सर्द रात में ठिठुर रहे

पीलीभीत,जेएनएन : अधिकारियों के लगातार निरीक्षण करने और सख्ती दिखाने के बावजूद भी धान खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। मंडी में पिछले कई कई दिनों से किसान धान की ढेर लगातार तौल का इंतजार कर रहे हैं।

loksabha election banner

समर्थन मूल्य योजना के तहत स्थापित किए गए क्रय केंद्रों पर धान खरीद को लेकर चल रही दिक्कतों से अधिकारी भी अनजान नहीं हैं। बड़ी मात्रा में आवक होने के कारण क्रय केंद्रों पर सैकड़ों ट्राली धान के ढेर लगे हुए हैं। क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा जो धान किसानों से खरीदा गया है उसका उठान न होने के कारण टीनशेड में हजारों क्विंटल धान लगा है जो लगातार सूख रहा है। उधर 15 से बीस दिन से धान के ढेर लगा कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसान तौल न होने के कारण हताश और परेशान नजर आ रहे हैं। रविवार को छुट्टी होने के चलते किसी भी क्रय केंद्र पर तौल नहीं हुई। सिर्फ पंखा लगाने का कार्य किया जाता रहा। सर्द भरी रातों में जगाकर किसान धान की रखवाली करने को मजबूर हैं। अधिकारियों के लगातार निरीक्षण करने और समय अनुसार किसानों का धान खरीदने के निर्देश भी परवान नहीं चढ़ पा रहे हैं। इसके चलते किसान परेशान नजर आ रहे हैं। सात नवंबर को धान सिमरिया क्रय केंद्र पर लेकर गया था। वहां से क्रय केंद्र उठकर मंडी में शिफ्ट हो गया। कई दिन बाहर खड़े रहने के बाद प्रवेश दिया गया। अभी भी धान की खरीद नहीं हो सकी है।

मकसूद अहमद, घुंघचाई

दीपावली का त्योहार मंडी में ही धान की रखवाली करने के दौरान गुजर गया। इसके बाद भी अभी तक तौल नहीं हो पाई है। सर्द भरी रातों में जागकर धान की रखवाली करनी पड़ रही है।

जसवीर सिंह, अर्जुनपुर 20 नवंबर से मंडी गेट के पास लाइन में खड़ा रहा। 28 को प्रवेश दिया गया। क्रय केंद्र इंचार्ज से जब धान खरीद के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगे। अभी तक सुध नहीं ली गई है।

लालचंद, धर्मापुर

पीसीएफ द्वितीय क्रय केंद्र धान बिक्री करने के लिए दिया गया है। इंचार्ज से संपर्क किया गया लेकिन कोई संतोष जनक जबाब नहीं दिया गया है। धान की रखवाली कर रहा हूं।

सुंदरलाल, नौगवा

रविवार को छुट्टी होने के कारण तौल नहीं की जाती। क्रय केंद्रों पर सिर्फ लोडिग का काम होता है। सोमवार को भी छुट्टी है लेकिन हो सकता है कि खरीद की हो। धान के ढेरियों की डस्टर लगाकर सफाई कराई जा रही है।

लालचंद, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी

पूरनपुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.