Move to Jagran APP

क्रय केंद्र पर लगे धान के ढेर धीमी तौल से किसान परेशान

अमरिया तहसील क्षेत्र में सरकारी खरीद केंद्रों पर धान की धीमी तौल के चलते किसान परेशान हैं। केंद्रों पर धान के ढेर लगे हुए हैं। किसानों को कई दिन तौल का इंतजार करना पड़ रहा है। तौल में तेजी लाने के मकसद से केंद्रों पर दो-दो कांटे खोल दिए गए हैं लेकिन अभी भी दैनिक निर्धारित लक्ष्य के अनुसार धान की तौल नहीं हो पा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 01:30 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:03 AM (IST)
क्रय केंद्र पर लगे धान के ढेर  धीमी तौल से किसान परेशान
क्रय केंद्र पर लगे धान के ढेर धीमी तौल से किसान परेशान

पीलीभीत,जेएनएन : अमरिया तहसील क्षेत्र में सरकारी खरीद केंद्रों पर धान की धीमी तौल के चलते किसान परेशान हैं। केंद्रों पर धान के ढेर लगे हुए हैं। किसानों को कई दिन तौल का इंतजार करना पड़ रहा है। तौल में तेजी लाने के मकसद से केंद्रों पर दो-दो कांटे खोल दिए गए हैं लेकिन अभी भी दैनिक निर्धारित लक्ष्य के अनुसार धान की तौल नहीं हो पा रही है। गांव मुगलाखेड़ा में यूपीएसएस क्रय केंद्र पर अब तक 1500 क्विंटल धान की खरीद हो सकी है, जबकि धान खरीद का लक्ष्य 17000 क्विंटल है। धान की कटाई समाप्त होने में एक सप्ताह का समय लगने की संभावना है। ऐसी दशा में खरीद का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल दिखाई दे रहा है। दस दिनों से धान की तौल कराने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक नंबर नहीं आया है। रोजाना केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

loksabha election banner

कुलवीर सिंह

धान की तौल धीमी होने से केंद्र पर अधिक भीड़ है, जिससे धान की तौल कराने में बहुत दिक्कत आ रही है। सुखवंत सिंह पंद्रह दिन से केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं धान नहीं तुल रहा है। केंद्र पर जगह कम है। धान घर पर पड़ा हुआ है। केंद्र पर कभी बारदाना नहीं होता है। जिससे तौल धीमी होती है। श्याम लाल दो दिन से केंद्र पर दो कांटे लगाकर धान की तौल हो रही है बारदाने की दिक्कत थी वह पूरी हो गई अब लगातार तोल होगी धान का उठान न होने से जगह की दिक्कत हो गई थी आज दो गाड़ी धान उठ रहा अब कोई दिक्कत नहीं होगी।

-ऋषभ मिश्र,क्रय केंद्र प्रभारी मुगला खेड़ा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.