Move to Jagran APP

अधिकांश क्रय केंद्रों पर धान खरीद ठप

कृषि उत्पादन मंडी समिति और ग्रामीण क्षेत्रों में लगे क्रय केंद्रों पर धान की खरीद धीरे-धीरे ठप हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र के केंद्र इंचार्ज ने पूरी तरह से हाथ खींच लिए हैं। किसान अभी भी सर्द भरी रातों में क्रय केंद्र पर धान के ढेर लगाए इंतजार कर रहे हैं। कुछ जगह ठेकेदारों और सेंटरों पर गठजोड़ हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 12:52 AM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 12:52 AM (IST)
अधिकांश क्रय केंद्रों पर धान खरीद ठप
अधिकांश क्रय केंद्रों पर धान खरीद ठप

पीलीभीत,जेएनएन : कृषि उत्पादन मंडी समिति और ग्रामीण क्षेत्रों में लगे क्रय केंद्रों पर धान की खरीद धीरे-धीरे ठप हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र के केंद्र इंचार्ज ने पूरी तरह से हाथ खींच लिए हैं। किसान अभी भी सर्द भरी रातों में क्रय केंद्र पर धान के ढेर लगाए इंतजार कर रहे हैं। कुछ जगह ठेकेदारों और सेंटरों पर गठजोड़ हो गया है।

loksabha election banner

पिछले 15 दिनों से धान खरीद की हालत किसी से छिपी नहीं है। किसान आंदोलन को लेकर अधिकारी लगातार व्यस्त हैं। इसी का फायदा उठाकर सेंटर इंचार्ज और बिचौलियों का गठजोड़ शुरू हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र के क्रय केंद्र इंचार्ज खरीद का आंकड़़ा पूरा होने की बात कह रहे हैं जबकि किसानों के अनुसार केंद्रों पर सौ क्विंटल से अधिक खरीद नहीं की गई। वास्तविक किसान अभी भी ठंड की परवाह न कर क्रय केंद्रों पर धान बिक्री का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों के लगातार निरीक्षण कर खरीद के कहने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे किसान परेशान और हताश नजर आ रहे हैं। घुंघचाई क्रय केंद्र प्रभारी वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि परिसर में खरीद किया हुआ चार हजार क्विंटल धान लगा है जिसका अभी तक उठान नहीं हो सका है। जगह न होने को लेकर यह समस्या बनी हुई है। उठान के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुका हूं लेकिन उठान व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। मिल मालिकों की मनमानी के चलते यह समस्या बनी हुई है। इसीलिए धान की तौल प्रभावित हो रही है। उपजिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अधिकांश केंद्रों पर खरीद का आंकड़ा लगभग पूरा हो चुका है। इसलिए तौल धीमी हो रही है। सभी से खरीद करने के लिए कहा गया है।

क्रय केंद्र पर लगभग दो महीने हो चुके हैं। अभी तक धान पड़ा है। रात दिन रहकर रखवाली कर रहा हूं। इसके बावजूद धान नहीं तौला गया है। अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। धान तौ़लवाने का आश्वासन भी दिया था लेकिन फिर भी खरीद नहीं की गई।

देवेश दीक्षित, किसान

डेढ़ महीने से लगातार धान की रखवाली कर रहा हूं। आज कल किया जा रहा है लेकिन धान की तौल नहीं हो रही है। केंद्र पर कई दिनों से तौल बंद है। कड़ाके की ठंड में रात गुजारनी पड़ रही है।

बाबूराम, किसान

धान की खरीद अभी तक नहीं हुई है जबकि डेढ़ माह का समय बीत गया है। अधिकारियों के आदेश के बाद भी धान की तौल नहीं हो रही है। काफी परेशानी हो रही है। गेहूं की बुवाई लोगों से उधार और ब्याज पर लेकर की।

रामविलास, किसान

दो माह पहले सहकारी समिति घुंघचाई में लगे क्रय केंद्र पर धान लेकर आया था लेकिन अभी तक धान की तौल नहीं हो सकी है। कई बार अधिकारियों ने केंद्र का निरीक्षण भी किया लेकिन सुध नहीं ली गई।

ब्रजकुमार शुक्ल, किसान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.