कई क्रय केंद्रों का राइस मिल से नहीं हो सका एग्रीमेंट
किसानों को समर्थन मूल्य दिलाने के लिए स्थापित किए गए कई क्रय केंद्रों का राइस मिल से एग्रीमेंट नहीं हो सका है। इसके चलते उठान व्यवस्था लचर हो गई है। कुछ राइस मिलर धान में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
पीलीभीत,जेएनएन : किसानों को समर्थन मूल्य दिलाने के लिए स्थापित किए गए कई क्रय केंद्रों का राइस मिल से एग्रीमेंट नहीं हो सका है। इसके चलते उठान व्यवस्था लचर हो गई है। कुछ राइस मिलर धान में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
शासनादेश के तहत प्रत्येक क्रय केंद्र का राइस मिल से एग्रीमेंट किया जाता है। क्रय केंद्र पर खरीदे गए धान की कुटाई की जिम्मेदारी राइस मिल पर होती है। अनुबंध के बाद खरीदे गया धान सीधे राइस मिल को जाता है। इससे उठान व्यवस्था में कोई समस्या नहीं उत्पन्न होती। इस बार अभी तक कई क्रय केंद्रों का एग्रीमेंट राइस मिलों से नहीं हो सका है। खरीदा गया धान क्रय केंद्रों पर ही पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि राइस मिल में पहुंच रहे ध्यान में कमियां भी निकल रही हैं। बारदाना की समस्या का क्रय केंद्रों पर अभाव है। राइस मिल से उपयोग में लाया जाने वाला बारदाना क्रय केंद्रों पर पहुंच रहा है। उसी से खरीद की जा रही है। इसमें कुछ पुराना बारदाना भी शामिल है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी लालचंद ने बताया कि अधिकांश क्रय केंद्रों का राइस मिलों से एग्रीमेंट हो गया है। कुछ केंद्र रह गए हैं जिनका शीघ्र ही एग्रीमेंट होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि राइस मिल से जो उपयोगी बारदाना लाया जा रहा है उसका चार्ज नियमानुसार राइस मिल को दिया जाएगा। कुछ राइस मिलर क्रय केंद्र से जाने वाले धान की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जिसको लेकर समस्या आ रही है।