वृद्ध को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
सीेओ कॉलोनी से पुलिस की वर्दियां धोने के लिए दुकान ले जा रहे वृद्ध को मार्ग पर अनियंत्रित गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जेएनएन, बीसलपुर (पीलीभीत): सीेओ कॉलोनी से पुलिस की वर्दियां धोने के लिए दुकान ले जा रहे वृद्ध को मार्ग पर अनियंत्रित गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
नगर के मुहल्ला बख्तावर लाल निवासी नेतराम कपड़े धोने का कार्य करते हैं। वह सीओ कॉलोनी में पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों के कपड़े लेकर धोने व प्रेस करने के लिए अपनी दुकान जा रहा थे। बरेली की ओर से तेज व अनियंत्रित गति से आ रहे बाइक सवार ने वृद्ध के टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्ध लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। कुछ ही देर में तमाम लोग वहां एकत्र हो गए।