Move to Jagran APP

नोडल अफसर ने देखी सफाई व्यवस्था

शासन की ओर से नामित नोडल अफसर व अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन विभाग सुरेश चंद्रा ने पूरनपुर पहुंचकर सफाई व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से जानकारी की। बकरीद के पर्व और उनके आगमन को लेकर पहले ही तैयारियां दुरस्त थी। कुछ देर रुकने के बाद वह चले गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 10:56 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 10:56 PM (IST)
नोडल अफसर ने देखी सफाई व्यवस्था

पीलीभीत,जेएनएन : शासन की ओर से नामित नोडल अफसर व अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन विभाग सुरेश चंद्रा ने पूरनपुर पहुंचकर सफाई व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से जानकारी की। बकरीद के पर्व और उनके आगमन को लेकर पहले ही तैयारियां दुरस्त थी। कुछ देर रुकने के बाद वह चले गए।

loksabha election banner

कोविड 19, संचारी रोग, स्वच्छता अभियान और पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए अपर मुख्य सचिव शनिवार को पूरनपुर पहुंचे। स्टेशन चौराहा पर रूकने के बाद उन्होंने अधिकारियों और वहां मौजूद लोगों से सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी की। उन्हें साफ सफाई ठीक होने की जानकारी दी गई। इसके बाद वह सिरसा चौराहा पर पहुंचे। वहां से खुटार की तरफ प्रस्थान कर गए। नगर में उनके आने और बकरीद के पर्व को लेकर पहले ही सफाई व्यवस्था बेहद चाक चौबंद कर ली गई थी। सड़कों की अच्छे से सफाई कराकर चूना छिड़काव किया गया था। मुख्य विकास अधिकारी श्री निवास मिश्र, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार पाठक के अलावा उपजिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह, अधिशासी अधिकारी आरके भार्गव, इंस्पेक्टर कोतवाली एसके सिंह आदि मौजूद रहे।

कलीनगर : नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा ने माधोटांडा पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कंटेनमेंट जोन के बारे में जानकारी ली। सीएचसी में चिकित्सा अधिकारी से कोविड-19 मरीजों की जानकारी प्राप्त की। माधोटांडा में शनिवार दोपहर नोडल अधिकारी, सीडीओ, पीडी आदि अन्य के अधिकारियों के साथ माधोटांडा पहुंचे। माधोटांडा खटीमा मार्ग में होली वाले तिराहा के पास गाड़ियों से उतर कर गांव के अंदर जाने वाले मार्ग का पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कुछ अन्य गलियों में भी जाकर सफाई व्यवस्था देखी। प्रधान के पति को समय-समय पर दवाओं का छिड़काव कर सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी कलीनगर रामदास, तहसीलदार राकेश मौर्य,खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे, ग्राम सचिव रामकिशोर व ग्राम प्रधान के पति राममूर्ति सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.