नई समय सारिणी से ट्रेनों का होने लगा संचालन
इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत पीलीभीत से बरेली सिटी रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों को नई समय सारिणी के तहत संचालित किया जाने लगा है।
पीलीभीत : इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत पीलीभीत से बरेली सिटी रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों को नई समय सारिणी के अनुरूप चलाया जा रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे ने पंद्रह अगस्त से ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया गया है। नई समय सारिणी प्रत्येक स्टेशन को उपलब्ध करा दी गई है। उसी समय सारिणी से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। नई सारिणी से टनकपुर रेलखंड पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं पड़ा है। बरेली सिटी तक जाने वाली ट्रेनों के समय में जरूर परिवर्तन किया गया है। पीलीभीत से बरेली जाने वाली ट्रेन संख्या 55362 के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया। यह ट्रेन सुबह सात बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 55364 में दस मिनट की कमी की गई। अब ये ट्रेन नौ बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। ट्रेन संख्या 55366 के समय में पांच मिनट की कमी की गई है। ये ट्रेन 1:40 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 55368 के समय में पांच मिनट की बढ़ोत्तरी की गई। अब यह ट्रेन बरेली के लिए 6:20 बजे रवाना होगी। इसी तरह बरेली सिटी से पीलीभीत आने वाले ट्रेनों में कुछ परिवर्तन हुआ है। ट्रेन संख्या 55361 में पांच मिनट का समय बढ़ाया गया, जो 9:15 बजे आएगी। ट्रेन संख्या 55363 के समय में भी पांच मिनट बढ़ोतरी की गई। अब यह ट्रेन 1:10 बजे आएगी। ट्रेन संख्या 55365 शाम 4:45 बजे आती थी, अब 4:50 बजे आएगी। ट्रेन संख्या 55367 अब 8:10 बजे आएगी। 55369 सवा 11 बजे आएगी। पीलीभीत से टनकपुर और टनकपुर से पीलीभीत की ट्रेन समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। अपने पूर्ववत समय में चल रही है। स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नई समय सारिणी को पंद्रह अगस्त से लागू कर दिया गया है।