Move to Jagran APP

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद

आजाद हिद फौज के सर्वोच्च कमांडर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शहर समेत पूरे जिले में मनाई गई। विविध कार्यक्रम आयोजित करके राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं का भावपूर्ण स्मरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 10:35 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:12 AM (IST)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : आजाद हिद फौज के सर्वोच्च कमांडर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शहर समेत पूरे जिले में मनाई गई। विविध कार्यक्रम आयोजित करके राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं का भावपूर्ण स्मरण किया गया।

loksabha election banner

गुरुवार को स्प्रिंगडेल कॉलेज में शिक्षिका उपमा सक्सेना ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते कहा कि उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक शहर के कायस्थ परिवार में हुआ था। पिता का नाम जानकी नाथ बोस और मां का नाम प्रभावती था। सन् 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय योजना आयोग का गठन किया। बाद में उन्होंनें आजाद हिद फौज एवं महिलाओं के लिए रानी झांसी रेजीमेंट का भी गठन किया। चौधरी निकाल सिंह इंटर कॉलेज ऐमी में भी जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य वीरेश पाल, तेज बहादुर, विद्यालय के अध्यक्ष चौधरी जगवीर सिंह, प्रबंधक चौधरी दिग्विजय सिंह आदि शामिल रहे। संयुक्त बार परिसर में भी नेताजी की जयंती मनाई गई। इसमें संजीव सक्सेना, डॉ. जीएल वर्मा, अरुण भारद्वाज एडवोकेट समेत अन्य लोग शामिल रहे। विश्व हिदू परिषद की ओर से जयंती पर जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। आरएसएस के जिला प्रचारक उमेश, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रभात जायसवाल, सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल शामिल रहे।

बीसलपुर: क्रांतिकारी विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने देश के महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नगर के सुभाष पार्क में श्रमदान किया व पार्क में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। मंच के संरक्षक देव स्वरूप पटेल, कमलेश पटेल, राम आसरे लाल अवस्थी, अशफाक, प्रमोद कुमार, राहुल कुमार, राजीव कुमार, राम कुमार, विनोद कुमार, यशवंत कुमार मौजूद रहे। मझोला: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर एवं सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यक्रम किया गया। विद्या मंदिर के अध्यक्ष एवं शिशु मंदिर के प्रबंधक बलविदर सिंह एवं विजय भाटिया ने छात्र-छात्राओं को सुभाष चंद्र बोस की नीतियों पर चलने का जोर दिया। प्रधानाचार्य धनपाल सिंह ने जीवनी के बारे में बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.