कांग्रेसियों ने नेहरू उद्यान में दिया धरना
पीलीभीत : पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ विश्वासघात दिवस मनाते हुए
पीलीभीत : पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ विश्वासघात दिवस मनाते हुए नेहरू उद्यान में धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में आरोप लगाया गया कि मोदी सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है।
शनिवार को पूर्वाह्न शहर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता टनकपुर हाईवे स्थित नेहरू ऊर्जा उद्यान में एकत्र हुए और धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में आरोप लगाया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से जो भी वादे किए, वे सभी झूठे साबित हुए। प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर प्रत्येक देशवासी के बैंक खाते में 15 लाख रुपये डाले जाएंगे। साथ ही विदेशों में जमा काला धन वापस लाया जाएगा, देश के जवानों के एक सिर के बदले में पाकिस्तानी फौजियों के दस सिर काट कर लाएंगे, दो करोड़ लोगों को प्रति वर्ष रोजगार दिया जाएगा लेकिन इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। पेट्रोल व डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आम जनता महंगाई से परेशान है लेकिन सत्ताधारी नेता मोदी सरकार के चार साल का जश्न मना रहे हैं। धरना देने वालों में शहर अध्यक्ष समेत लखवीर ¨सह लक्खा, असलम अंसारी, रफीक अहमद अंसारी, र¨वद्र अग्रवाल, हरिपद विश्वास, इकबाल हुसैन, अंबरीश मिश्रा, गोकिल प्रजापति, रोहित ¨सह समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।