Move to Jagran APP

राम मंदिर के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने किया दान

श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि संग्रह अभियान की टोली ने गांवों में घूम कर लोगों को जागरूक किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी निधि संग्रह अभियान में सहभागिता की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 12:19 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 12:19 AM (IST)
राम मंदिर के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने किया दान
राम मंदिर के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने किया दान

पीलीभीत,जेएनएन : श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि संग्रह अभियान की टोली ने गांवों में घूम कर लोगों को जागरूक किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी निधि संग्रह अभियान में सहभागिता की।

loksabha election banner

अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण को लेकर चलाए जा रहे निधि संग्रह अभियान कि कई टोलियां गांव गांव घूम कर लोगों से सीधे संवाद कर रही है। रविवार को संपर्क प्रमुख दीपक पाल और टोली प्रमुख लक्ष्मण वर्मा के नेतृत्व में एक टोली ने घुंघचाई, घाटमपुर, सिमरिया, चंदोखा में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। टोली प्रमुख लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि कई मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि दी है। इस दौरान देवेंद्र त्रिवेदी, संजीव त्रिवेदी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, श्याम मोहन अवस्थी, नीरज त्रिवेदी समेत कई राम भक्त मौजूद रहे।

समर्पण निधि संग्रह अभियान में आई तेजी

अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जिले में चल रहा समर्पण निधि संग्रह अभियान दूसरे दिन तेजी पकड़ गया। पूरे दिन निधि संग्रह टोलियां सक्रिय रहीं।

रविवार को महिलाओं की टोली ने शहर के कई मुहल्लों में भ्रमण करते हुए घर-घर दस्तक दी। अभियान में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, परमजीत कौर, सुशीला देवी, शीतल, आरती, शशि, राजेंद्र प्रसाद, राजीव गंगवार, विपिन त्यागी, निशांत राठौर आदि शामिल रहे। उधर भाजपा के सह जिला प्रभारी स्वतंत्र देवल के अनुसार मुहल्ला डालचंद की विवेकानंद बस्ती में रहने वाली शकुंतला देवी ने एक हजार रुपये की निधि प्रदान करके कूपन प्राप्त किया। उनकी आयु करीब 90 साल है। उधर शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अधिकारियों के साथ संजय रायल पार्क कालोनी में घर-घर भ्रमण करते हुए समर्पण निधि का संग्रह किया। संग्रह अभियान के उपरांत अपने जनसहयोग कार्यालय पर संग्रहीत निधि को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक ओमवीर तथा सह जिला संघ चालक डा. डीएन शर्मा को निधि सौंप दी।

कलीनगर : नगर समर्पण निधि संग्रह अभियान के तहत घर घर जाकर आरएसएस के सह जिला कार्यवाह राजेश चौहान के साथ पूर्व चेयरमैन सुनील कटियार, प्रवेश भारती अरविद राठौर, रामरतन शर्मा,करन राकेश पाल ,अच्छे श्रीवास्तव ,जयकरन महेश यादव, रवि गुप्ता प्रमोद कटियार आदि ने निधि संग्रह किया।

मझोला : टोली ने दुकानों व घरों पर जाकर संग्रह निधि एकत्र की। निधि प्रमुख रामबाबू लाल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। विजय कुमार भाटिया, विजेंद्र भाटिया, रामानंद सिंह, पूर्व चेयरमैन अजय गोयल आदि शामिल रहे।

बीसलपुर : ग्रामीण अंचलों की महिलाओं ने भी निधि संग्रह अभियान शुरू कर दिया सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में अभियान का शुभारंभ करते हुए सह विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख डॉ. रवि शरण सिंह चौहान ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण होगा। संग्रह टोली में अर्चना चौहान समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.