Move to Jagran APP

महिला की दहेज के लिए हत्या, शव को किया दफन

दहेज की खातिर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। मायकेवालों को बिना सूचना दिए ही रात में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने और साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 11:53 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 11:53 PM (IST)
महिला की दहेज के लिए हत्या, शव को किया दफन
महिला की दहेज के लिए हत्या, शव को किया दफन

पीलीभीत,जेएनएन : दहेज की खातिर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। मायकेवालों को बिना सूचना दिए ही रात में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने और साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुरकलां निवासी इरशाद खां ने बेटी आशरा बी की शादी दो साल पहले पूरनपुर देहात क्षेत्र के मुहल्ला अहमदनगर निवासी उबैस के साथ की थी। उन्होंने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया लेकिन दहेजलोभी ससुराली खुश नहीं हए। आए दिन उससे दो लाख रुपये की नकदी, एक बाइक की मांग करते रहे थे। 21 सितंबर 2020 को ससुरालियों ने मानसिक प्रताड़ित कर घर से एक जोड़ी कपड़ों में निकाल दिया। इसकी उन्होंने अगले दिन पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई भी त्वरित कार्रवाई नहीं की गई। मुहल्लेवाले और रिश्तेदारों के सहयोग से समझौता कराकर उन्होंने बेटी को ससुराल भेज दिया। 17 जनवरी की सुबह छह बजे सूचना मिली कि बेटी की ससुरालियों ने दहेज के खातिर फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी है। लाश को दफन कर दिया गया है। जानकारी पर वह लोग बेटी की ससुराल पहुंचे तो उन्हें वह नहीं मिली। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी पुलिस खरे को रिपोर्ट भेजी गई है। डीएम की अनुमति के बाद शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। विवाहिता को जिदा जलाने का किया प्रयास

बीसलपुर : दहेज में एक लाख रुपये की नकदी तथा बाइक नहीं मिलने से नाराज ससुराल वालों ने विवाहिता को जिदा जलाने का प्रयास किया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर मायके पहुंची। पीड़िता ने पति, जेठ और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुर निवासी राम खिलौना ने तीन वर्ष पूर्व बेटी दुर्गा देवी का विवाह क्षेत्र के ग्राम रूरिया निवासी हीरालाल के बेटे छोटेलाल के साथ किया था उसने विवाह में अपनी साम‌र्थ्य अनुसार बेटी को दान दहेज भी दिया था इस दान दहेज से उसके ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे जिसको लेकर उसका पति छोटेलाल ,जेठ विशाल तथा ससुर हीरालाल लगातार उसे प्रताड़ित कर यातनाएं देने के साथ उससे मायके से एक लाख नकदी तथा एक बाइक अतिरिक्त दहेज में लाने की लगातार मांग कर रहे थे। पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए अतिरिक्त दहेज लाने से जब इन्कार किया तभी उसके पति ने अपने भाई व पिता की मदद से पत्नी दुर्गा देवी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिदा जलाने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार शर्मा ने बताया पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.