वीरेंद्र का पत्ता साफ, मुनेंद्र बने शहर अध्यक्ष
शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद से वीरेंद्र रस्तोगी की छुट्टी कर दी गई उनके स्थान पर मुनेंद्र पाल सक्सेना को कमान सौंपी गई है। पिछले कुछ समय से जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 11:22 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 11:22 PM (IST)
पीलीभीत,जेएनएन : शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद से वीरेंद्र रस्तोगी की छुट्टी कर दी गई, उनके स्थान पर मुनेंद्र पाल सक्सेना को कमान सौंपी गई है। पिछले कुछ समय से जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है। नेतृत्व के निर्देश पर हुए आंदोलनों के दौरान भी दोनों गुट अलग-अलग दिखाई देते रहे। नेतृत्व तक रिपोर्ट पहुंचने के बाद शहर अध्यक्ष बदल दिया गया। शहर के मुहल्ला नई बस्ती निवासी मुनेंद्र पाल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें