प्रधानमंत्री मोदी की नीयत साफ : वरुण
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की खुशहाली के लिए जो कदम उठाएं हैं उसके अच्छे परिणाम अन्नदाता को मिलेंगे लेकिन कुछ राजनैतिक दल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर भ्रम पैदा करने में लगे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीयत हमेशा साफ रही है। उन्होंने देश के लिए सोचा और किया है।
पीलीभीत,जेएनएन : भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की खुशहाली के लिए जो कदम उठाएं हैं उसके अच्छे परिणाम अन्नदाता को मिलेंगे लेकिन कुछ राजनैतिक दल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर भ्रम पैदा करने में लगे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीयत हमेशा साफ रही है। उन्होंने देश के लिए सोचा और किया है। प्रधानमंत्री पर भरोसा करना चाहिए। हमें राष्ट्र भक्ति से प्रेरित काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री की ओर से चलाई गई सभी योजनाएं सबको लाभ पहुंचा रही हैं। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि किसानों का स्तर भी ऊंचा उठे, नई तकनीक से जहां फसलों की पैदावार बढ़ेगी वहीं निवेश बढ़ने से खुशहाली आएगी।
दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सांसद वरुण गांधी ने भाजपा की •िाला कार्यकारिणी तथा पार्टी के सभी •िाला मोर्चो के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बाद में वह पत्रकारों से भी रूबरू हुए। सांसद ने कहा कि राजनीति में अगर सम्मान प्राप्त करना है तो गैर राजनीतिक तौर पर भी काम करना पड़ेगा। रक्तदान करें, पेड़ लगाएं, पशुओं और पर्यावरण के लिए काम करें। आर्थिक रूप से मजबूत लोग निर्धन बच्चों की पढ़ाई में मदद करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी म•ाबूत होगा जब उसके अंदर सबका हिस्सा होगा। हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना होगा, उन्हें मंच पर लाकर सम्मान देना होगा, तभी देश और मजबूती से आगे बढ़ेगा। सांसद ने निर्धन पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अपनी तरफ से शीघ्र एक अधिवक्ता पैनल गठित करने की घोषणा की। उन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिग और युवाओं को रोजगार दिलाने तथा प्रतिभाओं को उभारने के लिए ठोस कदम उठाने की बात भी कही।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिला महामंत्री गुरभाग सिंह, दिनेश पटेल, लेखराज भारती, •िाला उपाध्यक्ष रेखा परिहार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपशिखा गुप्ता, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू लोधी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डालचंद वर्मा, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष श्याम विहारी भोजवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह, अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक शिवकुमार पासवान, स्वामी प्रवक्तानंद, सोनू वाल्मीकि आदि भी मौजूद रहे।