Move to Jagran APP

योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं : वरुण

भाजपा सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को शहर पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देने के बाद छेवी पातशाही गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गौरीशंकर मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 11:41 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 11:41 PM (IST)
योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं : वरुण
योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं : वरुण

पीलीभीत,जेएनएन : भाजपा सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को शहर पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देने के बाद छेवी पातशाही गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गौरीशंकर मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।

loksabha election banner

नगर के एक होटल में सांसद वरुण गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के •िाले भर के मंडल अध्यक्ष व महामंत्रियों तथा शहर के सभासदों के साथ बैठक की। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए जुट जाएं। राजनीति तो सेवा का माध्यम है, इसके अतिरिक्त भी अपनी खास रुचि वाला कोई ऐसा काम चुनकर समाज की सेवा करने का प्रयास करें जो आपको अलग पहचान दे। आपका और आपके परिवार का नाम बड़ा करे। उन्होंने मां मेनका गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति से थोड़ा अलग हटकर भी पशु, पर्यावरण क्षेत्र में काम करके अपनी अलग पहचान बनाई। परिणाम स्वरूप आज उनका नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पशुप्रेमी और पर्यावरणविद के रूप में सबके सामने है। सांसद ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

बैठक में पदाधिकारियों तथा सभासदों ने सांसद से अपनी बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल, सभासद भीम सिंह चौहान, वतनदीप मिश्र, गोकुल प्रसाद मौर्य, देवी सिंह, आलोक कुमार, संजीव सक्सेना, अवतार सिंह, जगन्नाथ, राजकुमार भारती, मोहित गंगवार, मंडल अध्यक्ष मान सिंह राठौर, जयजय राम, सुरेश शर्मा, सतनाम राठौर, राजबहादुर गंगवार, लक्ष्मीकांत भोजवाल, नितिन दीक्षित, आशीष शुक्ल, विजय जायसवाल, रविन्द्र सिंह, प्रदीप मिश्र आदि सहित जनपद के सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.