सड़कों पर गूंज रहे माता के जयकारे
गांवों से मां पूर्णागिरि के दर्शनों के जत्थे रवाना होने का सिलसिला जारी है। सड़कों पर मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो रहा है। सोमवार को कसगंजा और घुंघचाई से मां का दरबार सजाकर जत्था रवाना हुआ।
पूरनपुर (पीलीभीत) : गांवों से मां पूर्णागिरि के दर्शनों के जत्थे रवाना होने का सिलसिला जारी है। सड़कों पर मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो रहा है। सोमवार को कसगंजा और घुंघचाई से मां का दरबार सजाकर जत्था रवाना हुआ।
घुंघचाई : चैत्र माह शुरू होते ही मां पूर्णागिरि के दर्शनों के लिए चौथी बार भक्तों का जत्था पैदल रवाना हुआ। तिलक लगाकर भक्तों को विदाई दी क्षेत्र के अजीतपुर बिल्हा गांव से चौथी बार भक्तों का जत्था मां की झांकी सजाकर रवाना हुआ। सबसे पहले गांव के मंदिर पर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान राजवीर बर्मा ने युवा टोली को तिलक लगाया। भक्तों में मां के दर्शन के लिए काफी उत्साह देखा गया। माता रानी के भक्ति में गीतों पर जत्थे में शामिल युवा नाच गाकर माता रानी के उद्घोष कर रहे थे। रामनिवास, सर्वेश वर्मा, शिवचरण, संजय, हरिओम, संजीव, अमरनाथ, सुनील कुमार मौजूद रहे।
कसगंजा : क्षेत्र के ग्राम बलरामपुर से सोमवार को ब्रह्मदेव स्थल से पदयात्रियों का जत्था मां पूर्णागिरि के लिए रवाना हुआ। दरबार के लिए रवाना होने से पहले महामाई का दरबार गांव में घुमाया गया। वीरेश यादव, रितेश यादव, रामगोपाल यादव, धीरेंद्र यादव, दीपू यादव, छोटू यादव, दिनेश यादव, हिमांशु यादव, योगेंद्र यादव, रामवीर यादव, झंडू यादव, शिवांश यादव, अशोक यादव, देवेश यादव, बृजेंद्र यादव, अभिषेक यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।