रमनगरा में गाजेबाजे के साथ दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन
रमनगरा के पुरैना में चल रही दुर्गा पूजा का विधि विधान से समापन किया गया। देव प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ शारदा नदी में विसर्जन कर दिया गया।
संवाद सूत्र, रमनगरा (पीलीभीत): रमनगरा के पुरैना में चल रही दुर्गा पूजा का विधि विधान से समापन किया गया। देव प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ शारदा नदी में विसर्जन कर दिया गया।
नेपाल बार्डर क्षेत्र के गांव पुरैना तालुके महाराजपुर में नवरात्र के उपलक्ष में हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था। समापन विजयदशमी पर किया गया। बाहर से आए युवाओं ने नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए काफी छटा बिखेरी। विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दुर्गा प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ शारदा नदी में विसर्जन कर दिया गया। युवाओं की टोली मां के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। अबीर गुलाल भी उड़ाया जा रहा था, इसको लेकर युवाओं में काफी भक्ति भावना देखने को मिली।