मां-बेटी को पीटा, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव केंच निवासी जगदेवी अपनी पुत्री पूनम के साथ मौते में गांव ककरौआ में आई थी। आरोप है कि रिश्तेदार पुरुषोत्तम अश्वनी गौतम चेतन से उसकी पुत्री का विवाद हो गया। शोर शराबा होने पर महिला भी मौके पर आ गई। आरोप है कि पुत्री व महिला की पिटाई लगाकर दोनों को घायल कर दिया। पुलिस ने मेडिकल कराकर आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
पीलीभीत,जेएनएन : थाना गजरौला क्षेत्र के गांव केंच निवासी जगदेवी अपनी पुत्री पूनम के साथ मौते में गांव ककरौआ में आई थी। आरोप है कि रिश्तेदार पुरुषोत्तम, अश्वनी, गौतम, चेतन से उसकी पुत्री का विवाद हो गया। शोर शराबा होने पर महिला भी मौके पर आ गई। आरोप है कि पुत्री व महिला की पिटाई लगाकर दोनों को घायल कर दिया। पुलिस ने मेडिकल कराकर आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
कब्जा के विरोध में पीटा
पूरनपुर : कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी मनोज कुमार के पिता के नाम आवासीय प्लाट है। आरोप है कि कुछ लोगों ने जबरन कब्जा करते हुए जगह पर अपने कृषि यंत्र लगा दिए। मना करने पर अभद्रता करते हुए पिटाई करने लगे। जिला अधिकारी को पत्र देकर कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। संस
एंटी रोमियो की टीम ने खदेड़े शोहदे
पूरनपुर : स्कूल कॉलेज खुलते ही शोहदे सक्रिय हो गए। छुट्टी के दौरान छात्राओं पर फब्बतियां कसते रहते हैं। बुधवार को एक स्कूल के पास खड़े कुछ युवक को एंटी रोमियो टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद हिदायत देकर सभी को छोड़ दिया। संस
युवक पर धमकी देने का आरोप
पूरनपुर : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि गांव की ही एक युवक से पुरानी रंजिश चल रही है। युवक महिला के पास फोन करके पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दे रहा है। कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। संस
खेत पर जबरन कब्जा करने का प्रयास
पूरनपुर : घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव सिमराया निवासी सीता देवी ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। परिवार के लोग जबरन उसके खेत पर कब्जा कर रहे हैं। आरोप है कि खेत में खड़े धान की फसल नहीं काटने दे रहे हैं। इसको लेकर कई बार पिटाई कर चुके हैं। खेत न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने जिला अधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। संस
दामाद के भाई ने मां-बेटी को पीटा
पूरनपुर : घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव गरीबपुर निवासी जगदेवी दामाद के चाचा की मौत होने पर वह शामिल होने जेठापुर आई थी। आरोप है कि दामाद के भाई से किसी वात को लेकर विवाद हो गया। युवक ने अभद्रता करते हुए महिला की पिटाई लगा दी। बचाने आई उसकी पुत्री को भी पीट कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी लाया गया। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। संस
क्रय केंद्र न होने से बिचौलियों के हाथों धान बिक्री कर रहे किसान पूरनपुर : कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमराया में हर बर्ष धान क्रय केंद्र स्थापित किया जाता है, लेकिन इस बार गांव में धान क्रय केंद्र नहीं लगाया गया है। किसानों को अपना धान तौलवाने के लिए दूर दराज जाना पड़ता है। क्रय केंद्र न खुलने से बिचौलिए इसका फायदा उठा रहे हैं। बिचौलिए खेतों में ही किसानों का धान औने पौने दामों में खरीद कर मोटी कमाई करने में लगे हुए हैं। इसके चलते किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। ग्राम प्रधान जगदेव सिंह जग्गा ने जिलाधिकारी को पत्र देकर शीघ्र ही गांव में धान क्रय केंद्र खुलवाने की मांग की है।