राममंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान 15 से
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान ( ब्रज प्रांत) की कार्ययोजना के तहत 15 जनवरी से 22 फरवरी तक प्रत्येक घर से धन संग्रह किया जाएगा। यह अभियान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की देखरेख में विश्व हिदू परिषद के बैनर तले चलेगा। सभी अनुसांगिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
पीलीभीत : श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान ( ब्रज प्रांत) की कार्ययोजना के तहत 15 जनवरी से 22 फरवरी तक प्रत्येक घर से धन संग्रह किया जाएगा। यह अभियान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की देखरेख में विश्व हिदू परिषद के बैनर तले चलेगा। सभी अनुसांगिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
शहर की अग्रवाल सभा भवन में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में अभियान प्रमुख , सह अभियान प्रमुख , निधि प्रमुख, सह निधि प्रमुख , प्रचार प्रमुख , मातृ शक्ति प्रमुख और सदस्यों एवं अन्य सहयोगियों को प्रशिक्षित किया गया। संघ चालक ओम प्रकाश गंगवार ,सह विभाग प्रचारक ओमवीर सिंह , सह जिला संघ चालक डॉ. डीएन शर्मा ने प्रांत की ओर से जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराया। जिला प्रचारक अनुज पार्थ , नगर कार्यवाह जितेंद्र राणा ,पालक अधिकारी डालचंद, निधि समर्पण अभियान के जिला संयोजक मणिकांत मिश्र , सह निधि प्रमुख प्रदीप अंकुर ने अभियान में यह भी जानकारी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति या संगठन इस अभियान के लिए प्रांत से जारी कूपन या रसीदों के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से या कोई और टोली बना कर बिना की आधार या जाली रसीदों से मंदिर के नाम पर धन संग्रह करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशिक्षण वर्ग में शहर विधायक संजय सिंह गंगवार,बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह , पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता , सुरेश गंगवार , मनोज मिश्र , सुमित शिव दर्शन गुप्ता, जिला निधि प्रमुख अंबरीष मिश्र , जिला सह संयोजक धीरेंद्र कुमार , नरेश कुमार , नगर संयोजक दीपक रस्तोगी , सह संयोजक संगम अग्रवाल , नगर निधि प्रमुख सूर्यकांत शंखधार, मीडिया प्रभारी अंशुमन तिवारी , लेखराज भारती , रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।