Move to Jagran APP

आश्रय गृह का लोकार्पण, 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था

बीसलपुर नगर के शिव सरोवर परिसर में नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से 1 करोड़ 87 लाख की लागत से बनाए गए आश्रय गृह का लोकार्पण विधायक रामसरन वर्मा व जिलाधिकारी पुलकित खरे ने किया। आश्रय गृह में 50 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 11:42 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 11:42 PM (IST)
आश्रय गृह का लोकार्पण, 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
आश्रय गृह का लोकार्पण, 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था

पीलीभीत,जेएनएन : बीसलपुर नगर के शिव सरोवर परिसर में नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से 1 करोड़ 87 लाख की लागत से बनाए गए आश्रय गृह का लोकार्पण विधायक रामसरन वर्मा व जिलाधिकारी पुलकित खरे ने किया। आश्रय गृह में 50 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है।

loksabha election banner

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर पालिका परिषद कार्यालय के परिसर में डेढ़ वर्ष पूर्व आश्रय गृह स्वीकृत होने के बाद निर्माण शुरू किया गया था। आश्रय गृह का कार्य पूर्ण होने के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में क्षेत्रीय विधायक ने आश्रय गृह का लोकार्पण किया। विधायक ने बताया कि इस आश्रय गृह के बनने से क्षेत्रीय जनता को अब रात्रि में इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। इस आश्रय गृह में स्त्री व पुरुषों के ठहरने के लिए अलग अलग तलों पर व्यवस्था की गई है। ठहरने वाले लोगों को यह भी सुविधा विभाग की ओर से प्रदान की जाएगी कि वह राशन आदि साथ लेकर यदि आते हैं तो उन्हें रसोई में गैस, पानी आदि की व्यवस्था एनजीओ से उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति मरीज का इलाज कराने के लिए नगर में रहना चाहता है तो वह इस आश्रय गृह में रह सकेगा। आश्रय गृह का संचालन एनजीओ को दिया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी नगर के मुहल्ला दुबे में प्राचीन तालाब देखने पहुंचे। वहां उन्होंने तालाब देखने के बाद यह घोषणा की कि इस तालाब का सुंदरीकरण नगर पालिका की ओर से कराया जाएगा। नगर में प्राचीन तालाब पर्यटन स्थल के रूप विकसित हो सके। जल निगम कार्यदायी संस्था के अभियंता आरएम पांडेय, डूडा की परियोजना अधिकारी अनामिका सक्सेना, अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा, जेई मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.