दो दिवसीय महानाम संकीर्तन की शुरू हुई धूम
बार्डर क्षेत्र के गांवों में महानाम संकीर्तन की धूम शुरू हो गई है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 10:56 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 10:56 PM (IST)
रमनगरा (पीलीभीत): बार्डर क्षेत्र के गांवों में महानाम संकीर्तन की धूम शुरु हो गई है। 24 घंटे हरे रामा हरे कृष्णा का जप होने से वातावरण भक्तिमय हो गया है। बड़ी संख्या में लोग महानाम संकीर्तन में पहुंच रहे हैं।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव रमनगरा के राधा कृष्ण मंदिर में हरे कृष्णा हरे रामा का जप शुरू हो गया है। गांव मटिया लालपुर, माला कालोनी, पिपरिया कालोनी और गांधीनगर से आईं टीमें जप कर रही हैं। प्रत्येक टोली दो दो घंटे के अंतराल में हरे रामा हरे कृष्ण का जप कर रही हैं। भंडारा का भी आयोजन किया गया है। आयोजक सचिन सरकार, डा. अरुण मंडल, माखन मजूमदार, मिलन मजूमदार, संतोष सरकार, भोला सरकार, शांति आदि ने लोगों से शामिल होने को कहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें