लोकतंत्र सेनानी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
सेवानिवृत्त शिक्षक एवं लोकतंत्र सेनानी राम रतन पांडेय का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कलीनगर (पीलीभीत): सेवानिवृत्त शिक्षक एवं लोकतंत्र सेनानी राम रतन पांडेय का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
तहसील क्षेत्र के ग्राम देवीपुर निवासी राम रतन पांडेय (90) शिक्षक थे। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लगाए गए आपातकाल के दौरान वह 6 माह जेल में भी रहे। सेवानिवृत्ति के बाद वह अपने घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी का काम देखते थे। वह भारतीय जनता पार्टी के समर्थक माने जाते थे। काफी समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार रात घर पर ही उनका निधन हो गया। तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी, सीओ पूरनपुर कमल ¨सह व माधोटांडा थाना प्रभारी उमेश ¨सह सोलंकी एवं अन्य पुलिसकर्मी उनके आवास पर पहुंच गए। लोकतंत्र सेनानी राम रतन पांडेय को श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के पूर्व गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुत्र नारायण स्वरूप पांडेय ने मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे तीन पुत्र सत्य प्रकाश पांडेय, नारायण स्वरूप पांडेय व विवेक पांडेय समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।